Categorized | लखनऊ.

श्री धर्म पाल सिंह ने की सिंचाई विभाग की समीक्षा

Posted on 03 October 2018 by admin

सिल्ट सफाई की रिकार्डिंग द्रोण कैमरों से कराई जाए
सिंचाई विभाग की जमीनों पर से अवैध अतिक्रमण को जिला प्रशासन की
मदद से तत्काल हटाया जाए-धर्मपाल सिंह
लखनऊ: दिनांक 03 अक्टूबर, 2018
उ0प्र0 के सिंचाई एवं सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सिल्ट सफाई का कार्य टेल से प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेल फीड तब मानी जाएगी जब खेत तक पानी पहुंच जाएगा। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेल की सिल्ट सफाई के कार्यों की रिकार्डिंग द्रोण कैमरे से अवश्य कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा अब तक सेबसे अधिक 67 प्रतिशत बजट आवंटित कर दिया गया है इसलिए कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो क्योंकि सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में धन आवंटित कर दिया गया है।
सिचाई मंत्री श्री धर्म पाल सिंह आज अपने विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। श्री सिंह ने लक्ष्य के सापेक्ष सिल्ट सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी किसानों के प्रति लापरवाही दिखएगा उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।
सिंचाई मंत्री ने प्रमुख सचिव श्री टी0 वेंक्टेश को निर्देश दिया कि शासन स्तर से सचिव एवं विशेष सचिव को सिल्ट सफाई के कार्यों की निगरानी नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी प्रत्येक माह सिल्ट सफाई के कार्यों की समीक्षा करें तथा भौतिक प्रगति की रिर्पोट उपलब्ध कराएं। श्री सिंह ने कह कि जिलाधिकारी से भी सिल्ट सफाई के कार्यों को सत्यापित कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी सिल्ट सफाई कराई जाए वहां के क्षेत्रिय विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाए। श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से भी सिल्ट सफाई के कार्यों को सत्यापित कराया जाए।
श्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि अब तक सिंचाई विभाग ने 3604 हे0 भूमि तथा यांत्रिक विभाग ने 1513 हे0 से अवैध कब्जों को हटाया गया है। श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला प्रशासन की मदद से अभियान चलाकर जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई श्री टी0 वेंकटेश, सचिव श्री राजमाणि यादव, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह, विशेष सचिव, तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in