Categorized | लखनऊ.

आंगनबाड़ी केन्द्रों में हाट कुक्ड फूड हेतु 05 माह के लिए 219 करोड़ आवंटित

Posted on 03 October 2018 by admin

लखनऊ: 03 अक्टूबर, 2018
उत्तर प्रदेश सरकार ने समस्त बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 03 वर्ष से 06 वर्ष आयु के बच्चों को विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के अन्तर्गत हाट कुक्ड फूड दिये जाने हेतु 5 माहों के लिये 2,19,99.64150 रु0 (दो अरब उन्नीस करोड़ निन्यानवे लाख चैसठ हजार एक सौ पचास रु0) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में शासन द्वारा जारी शासनादेश में बताया गया है कि धनराशि का अग्रिम आहरण वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ही किया जायेगा। धनराशि का आहरण एक बार में एक माह के अन्तर्गत व्यय के आधार पर ही किया जायेगा। धनराशि के आहरण में किसी प्रकार की क्षति होने पर संबंधित आहरण वितरण अधिकारी को पूर्ण रूप से उत्तरदायी माना जायेगा।
जारी शासनादेश में यह भी प्राविधानित किया गया है कि धनराशि निर्गत की तिथि से उसके वास्तविक उपयोग किये जाने की तिथि तक जो ब्याज अर्जित होगा उसे राजकोष में निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार द्वारा जमा कराया जायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in