Categorized | लखनऊ.

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाए जाने का स्वागत—-डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 03 October 2018 by admin

लखनऊ 03 अक्टूबर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की सत्ता में आते ही गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू करने का काम किया है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि गेहू का समर्थन मूल्य 1,735 रुपये से बढ़कर 1,840 रुपये प्रति क्विंटल, सरसों का समर्थन मूल्य 4000 से बढ़ाकर 4,200 रुपये प्रति क्विंटल, चना का समर्थन मूल्य 4400 से बढाकर 4,620 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर का समर्थन मूल्य 4250 से बढाकर 4,475 रुपये प्रति क्विंटल, कुसुम का समर्थन मूल्य 4100 से बढाकर 4945 रूपये प्रति क्विंटल और जौ का समर्थन मूल्य 1410 से बढाकर 1440 रूपये प्रति क्विंटल किये जाने से अन्नादता किसान को सीधा फायदा मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश के किसानों के हितों में सबसे अधिक फैसले लेकर कार्य करने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में किसान था, किसान है और रहेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in