Categorized | लखनऊ

सरदार भगत सिंह का शहीद दिवस मनाया गया

Posted on 23 March 2010 by admin

लखनऊ -  अमर शहीद सरदार भगत सिंह का शहीद दिवस आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक महामन्त्री श्री प्रदीप श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों  ने  सरदार भगत सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा हिन्दुस्तान की आजादी का महानायक बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम हामिदा हबीबुल्ला, पूर्व मन्त्री श्री बच्चा पाठक, श्री दिग्विजय सिंह, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री स्वराज कुमार श्रीवास्तव, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री के.के.शुक्ला, श्री मेंहदी हसन, सैय्यद हसन अब्बास, श्री विजय सक्सेना, श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, श्री ओमकार पाठक, श्री कमाल याकूब, शमा खान, श्री सलमान आजमी आदि तमाम वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in