Categorized | लखनऊ.

कृषि मंत्री द्वारा केन्द्र प्रायोजित कृषि विकास योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा

Posted on 27 September 2018 by admin

लखनऊ: दिनांक 27 सितम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने आज यहां कृषि निदेशालय में किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही कृषि विकास योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में अवमुक्त की गई धनराशि के समुचित रुप से व्यय न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि किसानों के कल्याणार्थ चलाई जा रही सभी विकास योजनाओं की धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए।
कृषि मंत्री ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लिए जारी 743.58 करोड़ रुपये के सापेक्ष मात्र 191.62 करोड़ रुपये व्यय किए जाने को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं के लिए जारी धनराशि का उपयोग ससमय करके उसका उपभोग प्रमाण पत्र निदेशालय को भेजें, जिससे केन्द्र से अवशेष धनराशि को प्राप्त किया जा सके। नेशनल फूड सेक्योरिटी मिशन के तहत आवंटित 138.38 करोड़ रुपये के सापेक्ष 51.54 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय विकास योजना के तहत आवंटित 180.64 करोड़ रुपये के सापेक्ष 61.46 करोड़ रुपये तथा वर्षा जल संचयन हेतु खेत, तालाब एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली योजना के तहत आवंटित 26.29 करोड़ रुपये के सापेक्ष 12.95 करोड़ रुपये ही व्यय किए जा सके हैं।
बैठक में कृषि निदेशक, श्री सोराज सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in