Categorized | लखनऊ.

वृद्ध एव विपन्न कलाकारों को 2000 रुपये प्रतिमाह दी जायेगी पेंशन

Posted on 27 September 2018 by admin

01 नवम्बर, 2018 तक करें आवेदन
लखनऊ: 27 सितम्बर, 2018
संस्कृति निदेशालय द्वारा वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को 2000 रुपये की मासिक पेंशन योजना हेतु उ0प्र0 के विभिन्न कलाकारों से निर्धारित प्रपत्र पर 01 नवम्बर, 2018 तक आवेदन पत्र मांगे गये हैं।
यह जानकारी देते हुए निदेशक संस्कृति ने बताया है कि ऐसे ख्यातिप्राप्त कलाकार जिन्होंने संबंधित कला विधा क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्ष तक कला का प्रदर्शन किया हो, 24 हजार से कम वार्षिक आय हो एवं 60 वर्ष से कम आयु के ऐसे कलाकार योजना के लिए निर्धारित प्रपत्र पर वांछित सूचनाओं के साथ जिले के जिला सूचना अधिकारी/संस्कृति विभाग क्षेत्रीय प्रभारी/जिलाधिकारी से संस्तुति कराकर अपना आवेदन पत्र 01 नवम्बर, 2018 तक संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 नवम् तल जवाहर भवन लखनऊ में आवेदन पत्र भेज/जमा कर सकते हंै। विशेष जानकारी हेतु संस्कृति निदेशालय के फोन नं0 0522-2286538 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in