Categorized | लखनऊ.

पहली बार ‘नवाबों के शहर’ लखनऊ में फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे द्वारा स्क्रीन एक्टिंग में फाउंडेशन कोर्स की शुरूआत

Posted on 27 September 2018 by admin

लखनऊ: 27 सितम्बर, 2018
‘नवाबों के शहर’ लखनऊ में पहली बार फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे द्वारा स्क्रीन एक्टिंग में फाउंडेशन कोर्स कराया जायेगा। इस बीस दिवसीय पाठ्यक्रम की शुरूआत 13 नवंबर 2018 से 05 दिसम्बर, 2018 तक आयोजित होगा। यह कोर्स एफटीआईआई के पूर्व छात्र और प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेता-शिक्षक श्री चंदर मोहन खन्ना द्वारा कराया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए निदेशक, एफटीआईआई के श्री भूपेन्द्र कैंथोला ने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वर्ग के लोग कोर्स में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत साक्षरता बोर्ड, कृष्णा नगर, आलमबाग, लखनऊ में यह कोर्स चलाया जायेगा। इस कोर्स में प्रवेश ‘‘पहले आओ-पहले-पाओ’’ के आधार पर होगा। नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2018 है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in