Categorized | लखनऊ.

सामाजिक समरसता के लिए खेल ही सबसे अच्छा माध्यम: प्रवीर कुमार, अध्यक्ष, राजस्व परिषद

Posted on 27 September 2018 by admin

राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन
महापौर संयुक्ता भाटिया एवं अध्यक्ष, राजस्व परिषद प्रवीर कुमार के कर-कमलों द्वारा

लखनऊ: 27 सितम्बर, 2018

img-20180927-wa0153माधव सभागार लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन महापौर, लखनऊ, श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवं अध्यक्ष, राजस्व परिषद श्री प्रवीर कुमार ने आज किया, जिसमें देशभर के 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 25 राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने अपनी पूरी शक्ति के साथ चैम्पियनशिप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुषों की प्रतियोगिता के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम में तथा महिलाओं की स्पर्धा माधव सभागार, निराला नगर, लखनऊ में आयोजित की गयी है।
राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री प्रवीर कुमार ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का उद्घाटन करते हुये कहा कि सामाजिक समरसता के लिए खेल ही सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक प्रेरित करते हुये कहा कि वे और अधिक मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करना होगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को बेहतर टीम भावना के साथ लक्ष्य को हासिल करने में प्रयास सुनिश्चित करें। उन्होंने पावरलिफ्टिंग इंडिया की सराहना करते हुए कहा कि पावरलिफ्टिंग इंडिया खेलों के लिए अच्छा काम कर रही है। इसके लगातार बढ़ते हुए कदम इसकी पारदर्शिता एवं खेलों के प्रति समर्पण दर्शाते हैं।
उद्घाटन समारोह में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने क्रीड़ा भारती की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेलों से सामाजिक परिवर्तन आते हैं। क्रीड़ा भारती गावें में जाकर खेलो का आयोजन करती है जो कि अत्यंत सराहनीय है।
अध्यक्ष पावर लिफ्टिंग इंडिया श्री राजेश तिवारी एवं सह सचिव क्रीड़ा भारती सुश्री गीतिका केसवानी ने भाग लिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in