Categorized | Latest news

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ का शुभारम्भ

Posted on 23 September 2018 by admin

योजना वंचितों और गरीबों के लिये है वरदान सिद्ध होगी - राज्यपाल
——
स्वास्थ्य योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के
अंत्योदय दर्शन को साकार करने वाली योजना है- श्री नाईक
——
योजना भारत के लोगों के लिये एक सुरक्षा कवच है– श्री राजनाथ
——-
kcp_3346
लखनऊः 23 सितम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, विधि मंत्री श्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डाॅ0 महेन्द्र सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय व अन्य विशिष्ट अतिथि व अधिकारीगण उपस्थित थे। राज्यपाल ने इस अवसर पर श्री बराती लाल, श्रीमती निर्मला देवी, सुश्री नीलम, श्री राजकुमार, श्रीमती सोना देवी, श्री सुरेश चन्द्र, श्री ओम प्रकाश, श्रीमती रामदेवी, श्रीमती दीपमाला, श्रीमती पार्वती, श्रीमती खातून व अन्य को ‘गोल्डन कार्ड’ वितरित किया। इस योजना के शुभारम्भ का मुख्य आयोजन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज झारखण्ड की राजधानी रांची में किया गया, जिसके सजीव प्रसारण का अवलोकन राज्यपाल सहित अन्य अतिथियों ने किया।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का शुभारम्भ करके देश की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। यह योजना वंचितों और गरीबों के लिये है वरदान सिद्ध होगी। ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ वास्तव में एक क्रांतिकारी एवं अभूतपूर्व योजना है। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को साकार करने वाली योजना है।
श्री नाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के स्वास्थ्य परिस्थितियों में बदलाव आयेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जनहित में अब तक कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारम्भ किया है। राज्यपाल ने ‘आयुष्मान भारत योजना’ को हिमालय की सबसे ऊंची चोटी ‘एवरेस्ट’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह ऐसी योजना है जिसमें नई चेतना है। इस योजना के अन्तर्गत देश की लगभग 50 करोड़ आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि नई स्वास्थ्य योजना की नींव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना निहित है।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन भारत के लिये एक ऐतिहासिक दिन है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखण्ड की राजधानी रांची से शुभारम्भ करना केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक कदम है। गरीब के यहां एक व्यक्ति बीमार होता तो पूरा परिवार लड़खड़ा जाता है। इस स्वास्थ्य योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को इलाज के लिये साहूकारों के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना भारत के लोगों के लिये एक सुरक्षा कवच है।
विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि जन स्वास्थ्य को लेकर सरकारों की सजगता अनिवार्य मानी जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐतिहासिक योजना का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई स्वास्थ्य योजना देश की अब तक सभी योजनाओं में सबसे बेहतर है। उन्होंने इस योजना को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए ‘आयुष्मान भारत योजना’ की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in