Categorized | लखनऊ.

रिटेल मे विदेशी पूंजी निवेश के विरुद्ध सड़क पर उतरे व्यापारी

Posted on 02 September 2018 by admin

लखनऊ , 25.09.18 वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील के विरोध में एवं सिंगल ब्रांड रिटेल में हंड्रेड परसेंट विदेशी पूंजी निवेश की अनुमति वापस लेने की मांग को लेकर आयोजित 28 सितंबर के भारत व्यापार बंद की राजधानी में व्यापारियों ने तैयारियां तेज की *हिंद नगर, एलडीए, आशियाना, निशातगंज, कपूरथला, भूतनाथ, पत्रकार पुरम, विधानसभा रोड ,केंट रोड, उदय गंज , सदर, जूते वाली गली, गड़बड़झाला, मेडिकल कॉलेज, नक्खास ,फूल बाग सहित कई बाज़ारो में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से संपर्क करके “भारत व्यापार बंद” में अपना व्यापार बंद रखने की अपील की *व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने नरही, जनपथ मार्केट, हलवासिया, हजरतगंज में व्यापारियों से भारत व्यापार बंद में शामिल होने की अपील की तथा व्यापारी नेताओं से संपर्क किया
*27 सितंबर को लखनऊ युवा आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले राजधानी के युवा व्यापारी भारत व्यापार बंद की जागरूकता के लिए निकालेंगे बाइक रैली
* 28 सितंबर को हजारों व्यापारी पैदल मार्च निकालकर राजधानी में करेंगे विरोध प्रदर्शन *अभी नहीं जागा व्यापारी समाज तो रिटेल व्यापार बचाना मुश्किल होगा :संजय गुप्ता *व्यापारी हितों की रक्षा के लिए बंद को सफल बनाएं व्यापारी: संजय गुप्ता
* ई-कॉमर्स और रिटेल व्यापारियों के लिए देश में नीति बनाई जाए: संजय गुप्ता
*28 सितंबर के के भारत व्यापार बंद की तैयारियां राजधानी में तेज हुई, राजधानी के व्यापारी पूरी ताकत से भारत व्यापार बंद में जुटे,मंगलवार को आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर की लगभग 70 बाजारों में अलग-अलग पदयात्राएं निकाली और व्यापारियों से बंदी में शामिल होने की अपील की तथा वालमार्ट फ्लिपकार्ट डील से होने वाले नुकसान एवं प्रभाव की जानकारी दी, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने हलवासिया मार्केट, हिंद नगर, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, एलडीए, आशियाना, बर्लिंगटन, कैंट रोड,पर व्यापारी नेताओं से संपर्क कर उनसे व्यापारी हितों की रक्षा के लिए भारत व्यापार बंद में शामिल होने की अपील की तथा दुकान दुकान जा कर व्यापारियों से संपर्क किया, संगठन के युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया 27 सितंबर को उदय गंज चौराहे से राजधानी के युवा व्यापारी भारी संख्या में बाइक रैली निकालकर भारत व्यापार बंद के लिए व्यापारियों को जागरूक करेंगे ,संगठन महामंत्री संजय त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया बंदी के दौरान राजधानी के सभी बाजारों के व्यापारी और पदाधिकारी लालबाग सुपर मार्केट से विशाल पैदल मार्च निकालेंगे तथा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर देश के रिटेल व्यापार को बचाने की मांग करेंगे एलडीए बाजार के अध्यक्ष अनुराग सिंह ,हिन्द नगर बाजार में अध्यक्ष बलदेव सिंह लाठी, सालेहनगर में धीरज गुप्ता, पत्रकार पुरम में आनंद रस्तोगी , कंचना बिहारी मार्ग पर जितेंद्र टंडन, आर के रावत ,कैंट रोड पर व्यापारी नेता हरजिंदर सिंह और संजय त्रिवेदी, फूल बाग में मोहम्मद काशिफ ,फैज़ाबद रोड पर इकबाल हसन और सोनू अग्रवाल, भूतनाथ पर सुनील विज, नकपूरथला पर संजय कीर्ति, पुरनिया बाजार राकेश गुप्ता, मेडिकल कॉलेज में मोहम्मद राशिद, नक्खास में मोहम्मद शोएब के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाल कर पदाधिकारियों ने व्यापारियों को भारत बंद में शामिल होने के लिए जागृत किया- संजय गुप्ता

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in