Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 21 September 2018 by admin

लखनऊ 21 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एव प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दैनिक समाचार पत्र नवभारत टाइम्स के मुख्य उपसम्पादक श्री अभिषेक शुक्ल के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने श्री शुक्ल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक युवा एवं होनहार पत्रकार के असामयिक निधन से पत्रकारिता क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से मृत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, गोबिन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन, हरिरचन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डाॅ. समीर सिंह, डाॅ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक डाॅ. तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमाशु दूबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी व अशोक तिवारी ने भी श्री अभिषेक शुक्ल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in