Categorized | लखनऊ.

खादी एवं ग्रामोद्योग अनुभाग में ई-आफिस प्रणाली का शुभारम्भ

Posted on 20 September 2018 by admin

खादी एवं ग्रामोद्योग के सभी कार्यालयों को पेपरलेस किया जायेगा -सत्येदव पचैरी
लखनऊ: 20 सितम्बर, 2018
प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री सत्यदेव पचैरी ने आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खादी एवं ग्रामोद्योग अनुभाग सचिवालय में ई-आफिस व्यवस्था का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर श्री पचैरी ने कहा कि ई-आफिस व्यवस्था के लागू हो जाने से खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की कार्य प्रणाली की गुणवत्ता में बेहतर सुधार होगा और पत्रावलियां शीघ्रातिशीघ्र निस्तारित हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि ई-आफिस व्यवस्था अभी सचिवालय में शुरू की गई है। खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रदेश में स्थित सभी कार्यालयों को लिंक किया जायेगा। इससे जिला कार्यालयों की पत्रावलियां आनलाइन हो जाने से लोगों की कठिनाइयों एवं उनके प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण समय से हो सकेगा।
श्री पचैरी ने कहा कि ई-आफिस सुविधा सुलभ हो जाने से पेपरलेस कार्य संास्कृतिक को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेपर लेस व्यवस्था विभाग के सभी कार्यालयों में लागू करने का कार्य त्वरित गति से किया जाय।
इस मौके पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in