Categorized | लखनऊ.

स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य अंग बनायें -सुरेश कुमार खन्ना

Posted on 19 September 2018 by admin

सुरेंद्र अग्निहोत्री ,लखनऊ: 19 सितम्बर, 2018
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि
स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य अंग बनाया जाय। जब तक हम इसे जन आन्दोलन का
रूप नहीं देंगे तब तक प्रधानमंत्री के सपने को साकार नहीं किया जा सकेगा।
स्वच्छता अभियान को ‘मनसा, वाचा, कर्मणा’ अपनाना होगा। स्वच्छता के लिए
आम आदमी को प्रेरित करना होगा, सबकी सहभागिता से ही यह कार्यक्रम
सम्पादित किया जा सकेगा। श्री खन्ना आज नगरीय निकाय निदेशालय में स्वच्छ
सर्वेक्षण-2019 की रूप रेखा साझा करने हेतु प्रथम कार्यशाला को सम्बोधित
कर रहे थे।suresh-khanna
उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर, 2018 तक स्वच्छता अभियान
चलाया जायेगा। इसके लिए रैलियों के माध्यम से प्रदेश की जनता को जागरूक
किया जायेगा। संगठनों को आमंत्रित किया जाय। स्वच्छता को दिनचर्या का अंग
बनाकर हम बेहतर रैकिंग को प्राप्त कर सकते हैं। श्री खन्ना ने प्रमुख
समाचार पत्र हिन्दुस्तान के सहयोग से मेरठ में 100 दिन के नाला सफाई के
अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने मेरठ की जनता को सहयोग के लिए मनोयोग से
जुटने के लिए भूरि-भूरि सराहना की। नगर विकास मंत्री ने कहा कि इंदौर के
लोगों से प्रदेश की जनता को प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री खन्ना ने कहा कि 23 दिसम्बर को अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत
किया जायेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस 25
दिसम्बर को सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों को पुरस्कृत किया जायेगा।
कार्यशाला में वी.के. जिन्दल, संयुक्त सचिव, मनोज कुमार सिंह, प्रमुख
सचिव, अनुराग यादव, सचिव अखिलेश सिंह, जी.एस. प्रियदर्शी तथा नगर
प्रमुख सुश्री संयुक्ता भाटिया सहित 06 मण्डल के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित
थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in