Categorized | लखनऊ.

महिला मोर्चा द्वारा स्कूटी रैली

Posted on 19 September 2018 by admin

लखनऊ 19 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री विजया रहटकर एवं प्रदेश अध्यक्ष दर्शना ंिसह के नेतृत्व में स्कूटी रैली निकाली। महिला सशक्तीकरण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पूरे देश में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता स्कूटी रैली निकाल रही हैं। महिला मोर्चा द्वारा आज निकाली गई स्कूटी रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।
स्थनीय अतिविशिष्ट अतिथि गृह से शुरू हुई महिला मोर्चा की स्कूटी रैली राजभवन, हजरतगंज चैराहा, जीपीओ होते हुए प्रदेश कार्यालय पर खत्म हुई। रैली के समापन के अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई लोककल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये हैं। उन्होंने उज्जवला योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के बाद महिलाओं के हित में सबसे ज्यादा फैसलें लेने का काम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार ने लिया है। 40
उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा तीन तलाक की कुप्रथा पर अध्यादेश को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने के एतिहासिक फैसलें पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से मोदी सरकार ने देश की मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप बने तीन तलाक से मुक्ति दिलाकर उन्हें समाज में सम्मान से जीने का अधिकार दिया है।
महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई स्कूटी रैली में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, राष्ट्रीयमंत्री ममता पलाडिया, पूजा कपिल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी रंजना उपाध्याय, अलका मिश्रा, रश्मि रावल, सुनीता बंसल, कल्पना तिवारी, नीरज वर्मा, रनजीत कौर, सुषमा खरर्कवाल, शीला सिंह, मीनाक्षी भराला, दिव्या पाण्डेय, जया शुक्ला, उषा मौर्या, अर्पणा सिंह, कमलेश कठेरिया, रीता शास्त्री, गिरिजा तिवारी, नीतू सिंह, सीता नेगी, विजय लक्ष्मी पाण्डेय, किरन सिंह, सुधा सिंह सहित सैंकडों महिला कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in