Categorized | लखनऊ

डा0 लोहिया की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पाजंलि अर्पित की

Posted on 23 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 राममनोहर लोहिया के शताब्दी वर्ष  के अवसर पर आज एतिहासिक कार्य करते हुये स्वंय लोहिया अस्पताल जाकर डा0 लोहिया की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं निन्दनीय पक्ष यह है कि प्रशासन और पुलिस द्वारा इस अवसर पर न सिर्फ अवरोध पैदा किया गया बल्कि समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुथमगुथा भी की गई। इसमें सांसद श्री भगवती सिंह को गम्भीर चोट भी आ गई है। डाक्टरों द्वारा उन्हें इसी लोहिया अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

जहॉ एक तरफ श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमन्त्रित्व काल में जनहित के काम किये, वही बसपा की मुख्यमन्त्री ने जनविरोधी काम करने में राजकोष के दुरूपयोग का रिकोर्ड बना दिया है। श्री मुलायम सिंह यादव ने जनकल्याण कार्यो में मुख्यमन्त्री रहते विकास दर को 6 प्रतिशत से भी ऊपर पहुंचा दिया था वहीं आज उत्तर प्रदेश का विकास शून्यता की ओर नीचे आ रहा है।

राजधानी में ही श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के साथ-साथ डा0 राममनोहर लोहिया अस्पताल एवं लोहिया पार्क की स्थापना अपने मुख्यमन्त्रित्व काल में करके समाजवादी विचारधारा की दिशा निर्धारित की। लेकिन बसपा मुख्यमन्त्री ने तो प्रदेश में कोई भी जनहित का कार्य कभी नहीं किया, बल्कि जितना भी विनाश वह कर सकती हैं, उसी में जुटी हुयी हैं। पत्थरों का साम्राज्य खड़ा करके हजारों करोड़ रूपया राजकोष का कमीशनखोरी के जरिये हड़प लिया है।

राजधानी में आम लोगों की तकलीफ को देखते हुये श्री मुलायम सिंह ने लोहिया अस्पताल अपने मुख्यमन्त्रित्व काल में बनवाया था। वहॉ स्थित डा0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। लेकिन लगभग तीन साल बाद भी उसका अनावरण इस सरकार ने नहीं किया।  विधानसभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा मामला उठाने पर सरकारी आश्वासन के बाद भी डा0 लोहिया की प्रतिमा जो कपड़ों से ढकी हुई थी, के अनावरण की फुरसत इस सरकार के मुख्यमन्त्री और मन्त्रियों को नहीं मिली।

समाजवादी पार्टी लोहिया अस्पताल में प्रतिमा का अनावरण करने के लिए श्री मुलायम सिंह यादव का अभिन्नदन  करती है। समाजवादी पार्टी बसपा सरकार की घोर निन्दा करती है कि मुख्यमन्त्री एवं मन्त्रियों ने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने से विमुख होकर अपनी प्रशासनिक अक्षमता को प्रमाणित कर दिया है। साथ ही समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री श्री मुलायम सिंह यादव तथा सांसद श्री भगवती सिंह के साथ जो प्रशासन द्वारा दुरूव्यवहार किया गया है, उसकी जॉच कर सम्बन्धित अधिकारियों को दण्डित किया जाय।

परिवर्तन की आंधी को कोई भी ताकत रोक नहीं पायेगी। समाजवादी आन्दोलन का इतिहास परिवर्तन की सबसे बड़ी मिसाल है। समाजवादी पार्टी डा0 लोहिया के समतामूलक समाज की स्थापना के सपने को पूरा करने के लिए संकल्पित है। सभी तरह के अन्याय के विरूद्ध सत्त संघर्ष समाजवादियों का लक्ष्य है। देश के हालात ठीक नहीं हैं अन्दर और बाहर खतरा है। सीमा पर पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा है। यह सब केन्द्र सरकार की विदेश नीति की विफलता के कारण है।

8उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने डा0 राममनोहर लोहिया शताब्दी समारोह के आयोजन के अवसर पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में  सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये।  इस अवसर पर श्री यादव ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकारें आम जनता को धोखा दे रही हैं जब कि महंगाई के लिए दोनों सरकारें जिम्मेदार हैं। बेकारों की तादात बढ़ती जा रही है, रोजगार के अवसर सीमित कर दिये गये हैं। दोनों सरकारों ने मिलकर किसानों की जमीन और फसल की लूट की है। उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार ने भ्रश्टाचार की पराकाश्ठा कर दी है। समाजवादी पार्टी इस अन्याय को बर्दास्त नहीं करेगी। हमारा संघर्ष पीड़ित जनता को न्याय मिलने तक जारी रहेगा।

श्री मुलायम सिंह यादव ने युवाओं का आह्वान किया कि भविष्य उनका है। आज उन्हें संकल्प लेना है कि अन्याय के विरूद्ध कभी नहीं झुकेंगे और न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे।  श्री यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के विरूद्ध नहीं है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा का जो षड़यन्त्र है, हम उसके विरूद्ध हैं। मुसलमान, पिछड़े और दलित महिलाओं को अलग-थलग करके महिला आरक्षण की बात करना बेमानी है।

इसके पूर्व श्री मुलायम सिंह यादव ने लोहिया ट्रस्ट, लोहिया अस्पताल एवं लोहिया पार्क में डा0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पान्जलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भी लोहिया ट्रस्ट और लोहिया पार्क में डा0 राममनोहर लोहिया को प्रणाम किया और पुष्पान्जलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in