Categorized | Latest news, लखनऊ.

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदेश के समस्त मण्डलों एवं जनपदों में कराया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 17 September 2018 by admin

लखनऊ: 17 सितम्बर, 2018

dsc_5079उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि
आगामी 23 सितम्बर को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शुभारम्भ
कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदेश के समस्त मण्डलों एवं जनपदों में
कराया जाये। योजना का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड
राज्य की राजधानी रांची में तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी
द्वारा योजना का राज्य में शुभारम्भ राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। शुभारम्भ
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रत्येक जनपद के कार्यक्रम स्थल पर कराने हेतु
आवश्यकतानुसार व्यवस्थायें स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने
कहा कि पांच लाभार्थियों को चयनित करते हुये उनके गोल्डेन रिकार्ड (ई-कार्ड)
जेनरेट कराये जायें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम स्थल पर मा0
प्रभारी मंत्रियों, स्थानीय सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर
उनके कर-कमलों द्वारा लाभार्थियों को वितरण का कार्य सुनिश्चित कराया जाये।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में हेल्थ कैम्प लगाकर
आम नागरिकों का हेल्थ चेकअप भी कराकर आवश्यक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करायी
जायें।
मुख्य सचिव आज योजना भवन में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से
मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने
प्रदेश को आगामी 02 अक्टूबर तक ओ0डी0एफ0 घोषित करने हेतु प्रत्येक जनपद में
बचे अवशेष ग्रामों को यथाशीघ्र ओ0डी0एफ0 घोषित कराने हेतु निर्माणाधीन इज्जत
घरों के अवशेष कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
उन्होंने कहा कि जिन-जिन जनपदों में बेसलाइन के अनुसार इज्जत घरों का
शत-प्रतिशत निर्माण करा लिया गया है एवं 75 प्रतिशत से अधिक की जियो टैगिंग
पूर्ण करा ली गयी है, उन्हें तत्काल ओ0डी0एफ0 घोषित कराने हेतु आवश्यक
कार्यवाहियां प्राथमिकता पर पूर्ण करायी जायें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक
ग्राम पंचायत में स्वच्छाग्रही की तैनाती प्रत्येक दशा में प्राथमिकता पर
सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने कहा कि आगामी 25 सितम्बर को ‘स्वच्छाग्रहियों
के स्वच्छाग्रहीः एक से अनेक दिवस’ आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छाग्रहियों के
माध्यम से निगरानी समितियों एवं अन्य के द्वारा प्रत्येक घरों, विद्यालयों,
आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि का भ्रमण कर जागरूकता फैलाने, सामूहिक साफ-सफाई,
रैली/प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों का आयोजन कराया जाये।
डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनान्तर्गत अधिक से
अधिक पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट
बनाकर आगामी 26 सितम्बर को भारत सरकार में आयोजित होने वाली बैठक में स्वीकृत
कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किया जाये कि आगामी 26
सितम्बर की बैठक में प्रदेश के अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के डी0पी0आर0
प्रस्तुत कर उनके लिये आवास स्वीकृत कराये जा सकें। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनान्तर्गत जिन पात्र व्यक्तियों के आवासों के
निर्माण पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें तीसरी किस्त की धनराशि तत्काल अवमुक्त करा
दी जाये।
मुख्य सचिव ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित
कराने के निर्देश देते हुये कहा कि आगामी वर्ष 2019 की स्वच्छता रैंकिंग हेतु
कार्य प्रारम्भ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद के वरिष्ठ अधिकारी
अपने जनपद की विगत वर्ष की स्वच्छता रैंकिंग को दृष्टिगत रखते हुये अपने
जनपदों में और अधिक स्वच्छता का कार्यक्रम चलाकर आगामी वर्ष 2019 की स्वच्छता
रैंकिंग में उच्च स्थान प्राप्त करने के लिये कोई कोर कसर न छोड़ें। उन्होंने
सौभाग्य योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन
उपलब्ध कराकर लक्षित लक्ष्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के
लक्षित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित विभाग अपने कार्यों में और अधिक
तेजी लाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करायें।
वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री आर0के0तिवारी,
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशांत त्रिवेदी, प्रमुख सचिव आवास
श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री मनोज कुमार सहित अन्य
वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in