Categorized | लखनऊ.

हर कीमत पर आतंकवाद की कमर तोड़कर रहेगी भाजपा सरकार - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 14 September 2018 by admin

लखनऊ 14 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि गणेश उत्सव पर प्रदेश को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जिस तरह से आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, वह प्रशंसनीय है। एटीएस की तत्परता ने गोरखपुर टेरर फंडिंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का खुलासा किया था। पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान आतंकवाद विरोधी दस्ते की सजगता के चलते यूपी में कदम रखने वाले आतंकी फौरन पकड़ लिए गए और प्रदेश के हालात बिगाड़ने के उनके मंसूबे धरे के धरे रह गए। इसके लिए एटीएस से जुड़ा हर व्यक्ति बधाई का पात्र है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश सरकार की बागडोर संभालते ही प्रदेश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। दुर्दांत अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का मनोबल बढ़ाया। इसी का नतीजा था कि पुलिस ने खूंखार से खूंखार अपराधियों का दबोचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। नतीजा यह हुआ कि 60 से ज्यादा दुर्दांत अपराधी पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए और इससे कहीं ज्यादा जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि आतंकी गतिविधयों का साया सूबे पर न पड़े इसके लिए भाजपा सरकार ने गृह विभाग के बजट में खास बंदोबस्त किए हैं। सरकार ने बजट में एटीएस के स्पेशल पुलिस आपरेशन्स टीम (स्पॉट) में 35 करोड़ रुपए अत्याधुनिक उपकरण खरीदने का प्रावधान किया है। स्पॉट में पुलिस कर्मियों को तकनीकी और शारीरिक दक्षता का विशेष प्रशिक्षण देकर आतंकियों से मुकाबले के लिए और दक्ष बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार एक ओर जहां आतंकियों के निबटने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं वहीं कांग्रेस उन लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया है जो आतंकियों के पैरोकार हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आतंकियों के प्रति नरम रुख जगजाहिर है। पूर्ववर्ती सपा सरकार ने आतंकियों से मुकदमे वापस लेने की कोशिश की थी जिसे कोर्ट ने रद कर दिया था। भाजपा सरकार ने जिस तरह से आतंकवाद विरोधी कार्रवाई शुरू की है उससे विपक्षी दलों में खलबली है और वह इस कार्रवाई से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in