मुख्यमंत्री ने जनपद सोनभद्र के प्राथमिक विद्यालय बहुअरा तथा आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया

Posted on 12 September 2018 by admin

प्राथमिक विद्यालय बहुअरा परिसर में नव निर्मित
स्मार्ट क्लास तथा किचन शेड का उद्घाटन

सोलर परियोजना से सम्बन्धित प्रदर्षनी व स्टॉल का निरीक्षण

मिषन सोन स्वावलम्बन के तहत बनाए गए परिधान स्टॉल व
निर्मित खाद्य सामग्री स्टॉल का भी निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मिलियन सोल स्कीम व एन0आर0एल0एम0 द्वारा
निर्मित सोलर लाइट मॉडल-2 को लॉन्च किया

अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश

सोनभद्र जिले को 02 वर्ष के भीतर आकांक्षात्मक
जनपद से विकसित जनपद बनाया जाए : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने तिनताली गांव की मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया

लखनऊ : 12 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सोनभद्र के भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बहुअरा का निरीक्षण किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और बच्चों से शिक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।press-31
मुख्यमंत्री जी ने प्राथमिक विद्यालय बहुअरा परिसर में नव निर्मित स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जी ने स्मार्ट क्लास के विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों को डिक्शनरी, फल, मिठाई व बिस्कुट आदि भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने स्मार्ट क्लास के बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए शिक्षा को बेहतर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘सोन स्कूल कायाकल्प-शिक्षा के संकल्प’, ‘सोन पढ़ेगा-सोन बढ़ेगा’ के तर्ज पर सोनभद्र जिले को 02 वर्ष के भीतर आकांक्षात्मक जनपद से विकसित जनपद बनाए जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने सौर ऊर्जा से संचालित किचन शेड का भी उद्घाटन किया। उन्होंने रसोइयों से हाल-चाल जाना और बेहतर भोजन पकाकर बच्चों को खिलाने के निर्देष दिए। उन्होंने मिलियन सोल स्कीम, आई0आई0 बाम्बे के तहत निर्मित सोलर परियोजना से सम्बन्धित प्रदर्षनी व स्टॉल का निरीक्षण किया और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देष भी दिए। उन्होंने मिषन सोन स्वावलम्बन के तहत बनाए गए परिधान स्टॉल व निर्मित खाद्य सामग्री स्टॉल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री जी ने मिषन सोन स्वावलम्बन के उत्पादों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिलियन सोल स्कीम व राष्ट्रीय आजीविका मिषन के संयुक्त तत्वावधान में सोलर लैम्प तैयार किया जाना सराहनीय है। इस मौके पर उन्होंने मिलियन सोल स्कीम व एन0आर0एल0एम0 द्वारा निर्मित सोलर लाइट मॉडल-2 को लॉन्च भी किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सोन स्कूल कायाकल्प कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए पात्रता के आधार पर यूनिसेफ और पिरामल फाउण्डेशन व शिव नाडर फाउण्डेशन से तकनीकी सहयोग प्राप्त करते हुए विद्यालयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने जिले में सोलर पैनल निर्माण प्लाण्ट की स्थापना कार्य की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सोनभद्र में सोलर पैनल निर्माण प्लाण्ट प्रदेश का पहला व देश का दूसरा सोलर पैनल निर्माण प्लाण्ट है, जिसके सोलर लैम्प के मॉडल-2 लांच किया गया।press-4-4
मुख्यमंत्री जी ने अपने भ्रमण के दौरान तिनताली गांव की मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित स्वच्छ शौचालयों के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासों के लाभार्थियों की सूची तलब की और मौके पर सत्यापन कराया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मुसहर बस्ती के सभी पात्र गरीबांं को एक-एक आवास दिया जाए। उन्होंने मुसहर बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्रों को स्वीकृति-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्रों को स्वीकृति-पत्र, गैस चूल्हा व गैस सिलेण्डर भी निःशुल्क वितरित किए गए। उन्होंने मुसहर बस्ती के मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र श्री महेन्द्र के आवास की भूमि पर शिलान्यास, शिलापट्ट का अनावरण करने के साथ ही वैदिक रीति-रिवाज से भूमि पूजन करके आवास का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया। इस दौरान उन्होंने मुसहर बस्ती के निवासियों एवं स्कूली बच्चों से बातचीत की और अधिकारियों को उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म राज्य मंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री अमित सिंह तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in