Categorized | लखनऊ.

अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Posted on 11 September 2018 by admin

आज दिनांक 11.9.2018 को भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी जी ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2019 में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आपकों अनुसूचित जाति के लोगों की अधिक से अधिकी भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी। यदि हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमें 2019 में भाजपा की विजय पताका फहराने से कोई रोक नहीं सकता।
उक्त बैठक में अनुसूचित मोर्चा प्रभारी ओम प्रकाश जी ने पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार की विस्तृत चर्चा की। उन्होेने कहा कि बूथ स्तर पर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है। मण्डल एवं सेक्टर में संगठन को मजबूती देने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष के साथ 15 सदस्यों की एक टीम तैयार करनी है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तथा मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर जी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय के मिशन अन्त्योदय को जन-जन तक पहुंचाना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक केन्द्र व सरकार द्वारा चलायी जा रही जनहित योजनाओं को पहुंचा कर ही पं0दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया जा सकता है।
मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि उक्त बैठक में मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक उपेन्द्र रावत, क्षेत्रीय महामंत्री राज किशोर रावत, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम चन्द्र कनौजिया, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजय सिंह, मुन्ने लाल, बच्चूलाल भारती, अशोक कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल भार्गव, चन्द्रपाल पासी सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी,सदस्य एवं जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in