Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में और अधिक बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने हेतु अराजक तत्वों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई कराई जाए सुनिश्चित: प्रमुख सचिव, गृह

Posted on 09 September 2018 by admin

आगामी त्योहार मोर्हरम के अवसर पर प्रदेश में कड़ी चैकसी बरत कर
हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखा जाए: अरविन्द कुमार

संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस पिकेटिंग एवं पेट्रोलिंग के
माध्यम से निरन्तर निगरानी रखना अनिवार्य: प्रमुख सचिव, गृह

समस्त महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों एवं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को प्रमुख सचिव, गृह ने दिये कड़े निर्देश

लखनऊ: 09 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में और अधिक बेहतर कानून-व्यवस्था बनाने हेतु अराजक तत्वों एवं भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध प्राप्त हो रही शिकायतों पर यथाशीघ्र कार्यवाही गठित एन्टी भू-माफिया टास्क फोर्स के माध्यम से सुनिश्चित कराई जाए।
प्रमुख सचिव, गृह श्री अरविन्द कुमार ने यह निर्देश समस्त महानिरीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न मण्डलों एवं जनपदों में तैनात पुलिस अधिकारियों छोटी-छोटी संभावित घटनाओं को घटित होने से रोकने के लिये प्रभावी कार्रवाईयां सुनिश्चित कराई जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी घटना घटित होने के तत्काल बाद घटनास्थल पर सम्बन्धित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्वयं जाकर यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करानी होगी ताकि कोई भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति कतई न होने पाए।
प्रमुख सचिव, गृह ने आगामी त्योहार मोर्हरम के अवसर पर प्रदेश में कड़ी चैकसी बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोर्हरम के अवसर पर कड़ी चैकसी बरतते हुये हर हाल में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि उपद्रवी व असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर कड़ी निगरानी करते हुये सख्त निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पुलिस पिकेटिंग एवं पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर निगरानी रखने के निर्देश दिये।
श्री अरविन्द कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों में कहा गया कि जनपदीय अधिकारी अपने अभिसूचना तंत्र को सुदृढ़ करें। इस मौके पर यातायात प्रबन्धन एवं यातायात परिवर्तन जैसे कार्य पूरी सजगता एवं स्थानीय स्थितियों की संवेदनशीलता को ध्यान में रख कर सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा तथा अप्रिय घटना घटित न होने पाए।
प्रमुख सचिव, गृह द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारी छोटी से छोटी घटनाओं की अनदेखी न करें और ऐसे मामलों को और बिगड़ने से रोकने हेतु पहले से ही सचेत होकर आवश्यक कार्यवाही स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शान्ति एवं व्यवस्था के माहौल को बिगाड़ने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in