Categorized | लखनऊ.

पत्रकारों को परिवहन बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा प्रदान करने का ज्ञापन दिया

Posted on 08 September 2018 by admin

लखनऊ : 8 सितम्बर 2018: आज यू०पी०डब्लू०जे०यू० की लखनऊ इकाई का प्रतिनिधि मंडल आज परिवहन राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह से उनके आवास पर मिला और पत्रकारों को परिवहन बसों में ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा प्रदान करने का ज्ञापन दिया | प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व लखनऊ जिला इकाई के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने किया | इस अवसर पर लखनऊ इकाई के महामंत्री के० विश्वदेव राव ने परिवहन मंत्री से परिवहन बसों में पत्रकार की आरक्षित सीटों को लिपिबद्ध कराने का आग्रह किया | विश्वदेव ने मंत्री जी को बताया की इस तरह की व्यवस्था पहले हुआ करती थी पर किसी कारण नयी बसों में इस तरह की व्यस्था नहीं है, जिस से पत्रकार साथिओं को कठिनाई होती है| संगठन के वरिष्ठ साथी अविनाश शुक्ला ने पत्रकारों को सीट बुकिंग की समय सीमा से मुक्त किये जाने का प्रस्ताव रखा | उन्होंने परिवहन मंत्री को बताया कि अभी पत्रकारों को 4 घंटे पहले बस स्टेशन पर दूरभाष या स्वयं जा कर सीट आरक्षित करानी पड़ती है | श्री शुक्ला के प्रस्ताव पर परिवाहन मंत्री ने कहा की वे इस समय सीमा को घटा कर “एक” घंटा कर देंगे |
विस्तृत चर्चा के दौरान परिवाहन मंत्री और प्रतिनिधि मंडल के बीच पत्रकारों और आम-जन की परिवहन से संबंधित कई समस्याओ पर वार्ता हुई। कई सुझावों का आदान-प्रदान भी हुआ | वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार सिंह एवं मनीष पाण्डेय ने कुछ माह पूर्व चालू हुई ऑनलाइन व्यवस्था के विषय में लोगों को प्रशिक्षित करने और उसको और सरल बनाने का सुझाव दिया | इस पर परिवाहन मंत्री ने बताया की वे इस तरह के प्रशिक्षण शिविर लगाने का निर्देश दें चुकें है और इसे और प्रभावी तरीके से लागू करवाएंगे |
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अमरेन्द्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार सिंह, डी०पी० शुक्ल, आशुतोष श्रीवास्तव, मनीष पाण्डेय, दिनेश त्रिपाठी, आशीष सिंह, अतुल शुक्ल, हिमान्शु दीक्षित, नितिन श्रीवास्तव, दुर्गेश दीक्षित, सुशील अवस्थी, हिमान्शु चौहान, शिव विजय सिंह, संदीप मिश्रा एवं अन्य साथी उपस्थित थे |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in