Categorized | लखनऊ.

नये सदस्य बनायेंगे

Posted on 06 September 2018 by admin

लखनऊ 06 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर जा कर कम से कम 50 नये भाजपा सदस्य बनायेंगे। आज प्रदेश कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रमुख डा0 राकेश त्रिवेदी ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर भाजपा कार्यकर्ता विशेष सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथों पर 50-50 नये सदस्य बनायेंगे। प्रदेश, जिला, मण्डल, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे है।
डा0 राकेश त्रिवेदी ने बताया कि इस हेतु प्रदेश से लेकर मण्डल तक सदस्यता प्रमुख एवं सदस्यता संयोजक बनाये गये। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के निर्देश पर प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रकल्प के सह संयोजक अरविन्द भारती को पश्चिम एवं ब्रज क्षेत्र, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं प्रदेश सह संयोजक गंगा सागर दूबे को काशी क्षेत्र एवं अवध क्षेत्र, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह एवं सदस्यता प्रकल्प के प्रदेश संयोजक जमुना प्रसाद द्विवेदी को गोरखपुर एवं कानपुर की जिम्मेदारी दी गयी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in