Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने राजभवन परिसर में आयोजित श्री कृष्ण लीला मंचन का आनन्द लिया

Posted on 06 September 2018 by admin

लखनऊ: 6 सितम्बर, 2018
aks_1743 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन परिसर स्थित मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात् राज्यपाल ने मथुरा से आये श्री गिरिराज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण भी उपस्थित थे।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना, कृष्ण रास लीला, फूलों की होली सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उल्लेखनीय है कि राजभवन परिसर में स्थापित मंदिर में पिछले 22 वर्षों से लगातार श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का विशेष उल्लास से आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री गिरिराज कृष्ण सांस्कृतिक कला समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को पुस्तक, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in