Categorized | लखनऊ.

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा - सामाजिक प्रतिनिधि बैठक

Posted on 06 September 2018 by admin

लखनऊ 06 सितम्बर 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो का परिणाम है कि आज अगड़े, पिछड़े, दलितो सहित समाज के सभी वर्गो के लोग भाजपा के साथ खड़े है। भाजपा को मिल रही भारी समर्थन से विपक्षी दल घबरा गये है इसीलिए वे ये तो नहीं तय कर पा रहे है कि उनका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा लेकिन यह कोशिशे लगातार कर रहे है कि माननीय नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना है। श्री मौर्य आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित की जा रही सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित भुर्जी समाज के गणमान्य प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
7
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मा0 नरेन्द्र मोदी गरीबों, पिछड़ो के कल्याण के लिए काम कर रहे है। आजादी के बाद से सत्ता में रहे विभिन्न राजनीतिक दलों ने पिछड़ो को सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया, कभी पिछडे़ वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में केन्द्र सरकार की बागडोर संभालते ही गांव, गरीब, किसानों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कराने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबी हटाने और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे है। इसीलिए भ्रष्टाचार के नींव पर अपना महल खड़ा करने वाले लोगों को भय सता रहा है कि 2019 में अगर फिर से मोदी जी सत्ता में आ गये तो उनका क्या होगा।

श्री मौर्य ने कहा कि भुर्जी समाज के प्रतिनिधियों को देश व समाज के निर्माण में उनके समाज द्वारा किये गये योगदान की याद दिलाते हुए कहा कि आपका समाज राष्ट्र निर्माण में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करता रहा है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में वोट का अधिकार आपकी सबसे बड़ी ताकत है आप उस ताकत को पहचाना होगा। श्री मौर्य ने कहा कि आपके वोट की ताकत ने जहां 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाई, वहीं नोट लेकर वोट बेचने वालों की दुकाने बंदी के कगार पर गयी। शासन सत्ता के दम पर गुण्डागर्दी और अराजकता फैलाने वाले भयभीत हैं।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों का आहवाहन किया कि वे 2019 के लोकसभा चुनावों को चुनौती के रूप में लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े होकर 2019 के लोकसभा चुनाव में 74$ के नारे के साथ एक बार फिर भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलाये। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़े वर्ग के लोगों का सम्मान तो सुरक्षित है ही साथ ही पूरे विश्व में भारत एक सशक्त और समृद्धिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

बैठक को अध्यक्ष समाज कल्याण निर्माण निगम बीएल वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद, उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग गोपाल अंजान भुर्जी, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोचा्र, नानकदीन भुर्जी, पूर्व मेयर शकुन्तला भारती ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सह प्रभारी बृज बहादुर जी, प्रेमलता गुप्ता, बाबूलाल भुर्जी, किशन गोपाल, दिनेश गुप्ता, राजेश बाबू, अतुल प्रताप, रामप्रकाश आर्य, विमल चन्द्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता गोण्डा, रामबाबू गुप्ता बांदा, प्रमोद कुमार भुर्जी, शशि कुमार भुर्जी, ज्योति भुुर्जी, विजय कुमार भुर्जी, प्रदीप कुमार भुर्जी, राजेश कुमार गुप्ता, राजन गुप्ता, वासुदेव भुर्जी, संतोष भुर्जी, डा0 रामराज, राजेश कुमार भुर्जी बलरामपुर, संतोष कुमार गुप्ता बलरामपुर, जवाहर लाल गुप्ता, राजू भुजवा, दिनेश गुप्ता छेदी, हरिओम गुप्ता, विनय पटेल सहित बड़ी संख्या में कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in