Categorized | लखनऊ.

ऊपर मोदी नीचे लोधी के जयकारे लगे भाजपा के लोधी सामाजिक सम्मेलन में

Posted on 05 September 2018 by admin

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लोधी समाज के सामाजिक प्रतिनिधि बैठक का आयोजन विश्वेसरैया हॉल लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्रनाथ पाण्डे,मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजू भैया, फरुकाबाद से सांसद मुकेश राजपूत, अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, के साथ लोधी समाज के विधायक उपस्थित रहे।img_4465
कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष सिडको चेयरमैन बी एल वर्मा रहे।
इस मौक़े पर लोधी समाज के प्रतिनिधीयों ने भाजपा से माँग की कि जब लोधी समाज अपना शत्प्रतिशत वोट भाजपा को देता है तो उसको सम्मान भी उसी अनुरूप में मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में अमीनाबाद पार्क जहाँ शहीद गुलाब सिंह लोधी शहीद हुए थे उस पार्क का नाम शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर रखा जाए।
प्रदेश की किसी बड़ी परियोजना का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा जाए।
साथ ही नवनिर्मित राजकीय चिकित्सालयों का नाम महारानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखा जाए।
प्रतिनिधि बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में बन रहे राजकीय चिकित्सालय का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर करने रखने की घोषणा की।साथ ही उन्होंने समाज के प्रतिनिधीयों को आस्वशवत किया किया भाजपा लोधी समाज के सम्मान से कभी समझौता नही करेगी। भाजपा के लिए लोधी समाज का सम्मान सर्वोपरि है।
साथ ही इस मौक़े पर डिप्टी सी एम केशव प्रशाद मौर्य ने लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़क योजनाओं का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर रखने की घोषणा की।
आगरा से महानगर उपाध्यक्ष भाजपा बब्लू लोधी व युवा मोर्चा भाजपा के ज़िला संयोजक डॉ सुनील राजपूत के नेत्रत्व में दर्जनो लोग कार्यक्रम में सम्मलित होने लखनऊ पहुँचे।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के ज़िलाअध्यक्ष अभिषेक लोधी ने लोधी समाज आगरा की तरफ़ माँग पत्र सौफ कर माँग की कि अवंतीबाई चौराहा शस्त्रिपुरम पर अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा लगाई जाए।
आगरा से गुलाब सिंह लोधी, डॉक्टर सुनील राजपूत,वीरेन्द्र राजपूत, भूरी सिंह राजपूत, राकेश लोधी, मनीष राजपूत, संतोष लोधी, मोहन सिंह लोधी पार्षद, महाराज सिंह राजपूत, डीसी लोधी, गोरधन सिंह लोधी, अनेक सिंह वर्मा, रामस्वरूप लोधी, बंटू लोधी, प्रकाश राजपूत, धर्मवीर लोधी, आदि प्रमुख रूप से पहुँचे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in