मुख्यमंत्री ने सांसद आदर्श गांव डोमरी का भ्रमण कर जन चैपाल लगायी

Posted on 02 September 2018 by admin

मुख्यमंत्री ने गांव को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास
एवं कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि
डोमरी में सभी आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएं

विगत चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री जी
ने देश को विकास व सुशासन का माहौल दिया

अब शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ गांव, गरीब, निर्बल,
असहाय, किसान, बेरोजगार व महिलाओं को मिलने लगा है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूहों को रिवाॅल्विंग फंड, निराश्रित महिलाओं को पेंशन, गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन आदि
योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए

press-3_1मुख्यमंत्री ने गांव के प्राइमरी स्कूल के भवन, स्मार्ट क्लास, स्कूल लाइब्रेरी,
महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शन के स्टालों का निरीक्षण किया
लखनऊ: 02 सितम्बर, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सांसद आदर्श गांव डोमरी का भ्रमण कर जन चैपाल लगायी। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों को उन्होंने गांव को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने के निर्देश भी दिये। press-2_1
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है। उन्होंने सांसद आदर्श गांव में डोमरी के चयन पर गांव के निवासियों को बधाई दी। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डोमरी में सभी आवश्यक विकास कार्य करवाए जाएं। इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे-पेंशन, आवास, विद्युत कनेक्शन, घरेलू गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण तथा स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्धता इत्यादि के तहत पात्रों को आच्छादित किया जाए। कोई भी पात्र महिला-पुरूष छूटने न पायंे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री जी ने देश को विकास व सुशासन का माहौल दिया है। भारत को महाशक्ति के रूप में विश्व स्तर पर पहुंचाया है। अब शासन की योजनाओं का भरपूर लाभ गांव, गरीब, निर्बल, असहाय, किसान, बेरोजगार व महिलाओं को मिलने लगा है। काशी से सांसद श्री नरेन्द्र मोदी जी देश-दुनिया को नेतृत्व दे रहे हैं। यह गौरव की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव के विकास की जो भी कार्ययोजना बनायें, उसमें सड़क, जलनिकासी, हर घर को शौचालय, हर घर में बिजली, सबका अपना मकान, घर-घर गैस कनेक्शन, पात्रों को पेंशन व राशन कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि डोमरी के लिए स्वीकृत पेयजल योजना के माध्यम से घर-घर पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए।press-2_3
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास व कल्याणकारी कार्यों में पैसा आड़े नहीं आयेगा। प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि विकास का केन्द्र गांव, किसान, नौजवान व महिलायें बनें। उन्होने कहा कि गांव को सुन्दर ढंग से विकसित करते हुए इसे आदर्श गांव बनाया जाए, जो दूसरे गांवों के लिये अनुकरणीय हो। उन्होंने गंगा तट पर बसे डोमरी के लोगों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि हर भारतीय की इच्छा गंगा स्नान व काशी दर्शन की रहती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूहों को रिवाॅल्विंग फंड, निराश्रित महिलाओं को पेंशन, गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन आदि योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने ग्रामीणों से गंगा को अविरल बनाने के साथ-साथ इसे स्वच्छ रखने में योगदान देने की अपेक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों से गांव में समय-समय पर कैम्प आयोजित कर स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करानेे के भी निर्देश दिए। press-4_1
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने गांव में अब तक कराए गये कार्यों जैसे-340 शौचालयों का निर्माण, 7 प्रधानमंत्री आवाास निर्माण, 8 महिला समूह गठित करने, 30 मृदा परीक्षण कार्ड देने, 47 जीवन बीमा, 175 जनधन योजना खाता खुलने, 18 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 500 पेड़ लगाने व 6 बर्थ सर्टिफिकेट निर्गत करने का विवरण देने के साथ-साथ गांव में नाली, खड़ंजा निर्माण कार्य आदि की रिर्पोट प्रस्तुत की।
मुख्यमंत्री जी ने गांव के प्राइमरी स्कूल के भवन, स्मार्ट क्लास, स्कूल लाइब्रेरी तथा वहां महिला समूहों के उत्पाद प्रदर्शन के स्टालों का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में सूचना राज्य मंत्री डाॅ0 नीलकंठ तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in