मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन किया

Posted on 02 September 2018 by admin

मुख्यमंत्री क्रूज से प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम डोमरी पहुंचे

आने वाले समय में गंगा में मालवाहक जहाज भी चलने लगेंगे: मुख्यमंत्री

क्रूज के माध्यम से पयर्टक एवं काशी के लोग
गंगा विहार करते हुए काशी का विहगंम दृश्य देख सकंेगे
लखनऊ: 02 सितम्बर, 2018

press-1 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को जनपद वाराणसी के खिड़किया घाट पर अलकनंदा क्रूज का उद्घाटन किया। वे क्रूज पर सवार होकर गंगा जी के रास्ते प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श ग्राम डोमरी पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बदलता बनारस का उल्लेख करते हुए कहा कि अब गंगा में क्रूज की सुविधा उपलब्ध हो गई है। आने वाले समय में मालवाहक जहाज भी चलने लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्रूज के माध्यम से पयर्टक एवं काशी के लोग गंगा विहार करते हुए काशी का विहगंम दृश्य देख सकंेगे। देश के साथ ही विश्व के लोग भी अब गंगा की अद्भुत छटा देख सकेंगे। press-2
अलकनंदा क्रूज की लम्बाई 30 मीटर है। यह दोमंजिला है, जिसका प्रथम तल वातानुकूलित है। इसकी छत खुली है। क्रूज में 60 लोगों के लिये लग्जरी सोफे के साथ-साथ कार्यशील किचन भी है। यह क्रूज अस्सी घाट से पचगंगा घाट तक 2 घंटे तक भ्रमण करायेगा। इस पर काशी की फिल्म, घाट संस्कृति से संबंधित हिन्दी एवं अंग्रेजी में डाक्यूमेंट्री भी दिखायी जायेगी। press-4

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in