Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 02 September 2018 by admin

कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री
राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश
कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न जनपदों के विभिन्न राजनीतिक दलों,
समाजसेवियों, युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर
सदस्यता ग्रहण करने वालों को उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी
श्री मदन मोहन शुक्ला ने उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन डाॅ0 आर0पी0
त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेयी एवं श्री सतीश अजमानी, पूर्व
आईएएस श्री अनीस अंसारी, श्री राजीव बख्शी, श्री ओंकारनाथ सिंह की
मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करायी।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर सदस्यता ग्रहण
करने वालों में प्रमुख रूप श्रीमती प्रीति एम. शाह प्रसिद्ध मीडिया
जर्नलिस्ट, जनपद फतेहपुर के श्री मोनिस यासीन अंसारी, श्रीमती बुशरा
परवीन, श्री अनस यासीन अंसारी, श्री रोशन लाल, जनपद आजमगढ़ के शाद ताहिर
सभासद एवं श्री दिनेश सरोज, जनपद गोण्डा के श्री ब्रजमोहन तिवारी सदस्य
बीडीसी, श्री अनिल तिवारी, श्री तड़के वर्मा बीडीसी सदस्य, जनपद सीतापुर
के श्री सुधांशु बाजपेयी के साथ श्री अनिल यादव, श्री शहनवाज खान, सुश्री
सरिता पटेल, श्री रघुनन्दन यादव, जनपद लखनऊ की श्रीमती प्रियंका गुप्ता,
श्रीमती सदफ जाफर, डाॅ0 जावेद अहमद, जनपद महोबा के श्री श्रवण साहू, जनपद
बाराबंकी के श्री फरहान वारसी, जनपद फैजाबाद के श्री दिनेश सिंह आदि ने
अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारी संख्या में आइसा, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के छात्र नेता, आम आदमी पार्टी, पीस पार्टी आदि राजनीतिक
एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख युवा शामिल रहे।
सदस्यता ग्रहण करने के उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर
जी सांसद ने बधाई देते हुए कहा कि आज इतनी भारी संख्या में युवा और
विभिन्न क्षेत्रों के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं जो
गांवों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं मैं आश्वस्त करना
चाहता हूं कि आज कंाग्रेस पार्टी में सिर्फ आप लोग शामिल ही नहीं हुए हैं
बल्कि देश को और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर भी आ गयी
है। देश और संविधान को बचाने के लिए जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी
गांव-गांव जाकर लोगों से सम्पर्क कर रही है आप सभी लोग उसमें पूरी ताकत
के साथ जुटें। कांग्रेस पार्टी में आप सभी को पूरा सम्मान मिलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in