Categorized | लखनऊ.

‘‘विश्वास करो तुम मोदी पर यह नए युग का निर्माता है। ऐसा नेता धरती पर बस एक बार ही आता है‘‘- केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 02 September 2018 by admin

लखनऊ 02 सितम्बर 2018 भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में ‘‘सामाजिक प्रतिनिधि बैठक‘‘ में आज साहू-राठौर समाज को सम्बोधित करते हुए मुख्यअतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज तेली-राठौर समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार आपकी सरकार है आप ने ही इस सरकार को बनाया है। 2014 में देश ने एक पिछडे़ समाज से आने वाले एक चाय बेचने वाले को जो हम सब के बीच बेहद गरीब परिवार से आये है ऐसे कर्म योगी नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। जो गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान को लेकर भारत के निर्माण में निरन्तर लगे हुए हैं। 01
केन्द्र में 60 साल के शासनकाल में कांग्रेस ने देश को गरीबी और भ्रष्टाचार के सिवा क्या दिया है। वहीं प्रदेश में सपा-बसपा-कांगे्रस ने भी गरीबी, भ्रष्टाचार और अपराध के सिवा कुछ नही दिया है। यह गठबन्धन-महागठबन्धन-ठगबन्धन की बात करने वाले सब मिलकर एक गरीब के बेटे को जो 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों के उत्थान के लिए काम कर रहा है। उसने इन सब की लूट ठगी और भ्रष्टाचार की दुकान में ताला लगा दिया है। जिसके लिए कांग्रेस ने एक चाय का ठेला लगाने की बात कह कर मजाक उड़ाया था। उसको 125 करोड़ जनता ने अपनी आंखों का तारा बनाया है।
श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एक सांसद को 40 गैस कनेक्शन मिलते थे वो भी पैसा देने पर मिलते थे। आज उत्तर प्रदेश में 89 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन दिये गए है, वह भी निःशुल्क। जो लोग चांदी और सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए है। उन्होंने सिवाय परिवारवाद, सामन्तवाद जातिवाद के अलावा गरीब को गरीबी के सिवाय क्या दिया। मोदी जी एक गरीब परिवार से आये जिनकी मां ने चूल्हा फंूक-फूंक कर धुएं में अपनी आंखों को खराब करते हुए रसोई बनाती थी। उन्होंने आज देश में 5 करोड मांओं को गैस कनेक्शन देकर उन्हें धुएं से मुक्ति दी है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा गरीबों के लिए आवास/सौभाग्य योजना के द्वारा घर-घर में बिजली पहुंचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पहले गांवों में बिजली कर्मचारी महीनों नही जाते थे। आज वे गांव-गांव घूम रहे है। गांवों को खुले से शौच से मुक्ति का अभियान चल रहा है। घर-घर शौचालय बन रहे है। पहले कभी आपने किसी को गावों की चिन्ता करते देखा है क्या? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबके स्वास्थ्य की चिन्ता की है घर में एक आदमी बीमार हो जाये तो खेत खलिहान मकान दुकान तक बिक जाता था। अब मोदी जी ने 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा 10 करोड़ गरीब परिवारों को दिया है। 50 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेसी 1 रूपया भेजते थे तो 15 पैसे नीचे पहुंचता था। अब मोदी जी के समय पूरा 1 रूपया नीचे पहंुचता है उन्होंने दलालों, भ्रष्टाचारियों की दुकानों में ताला लगा दिया है। देश में 60 सालों में बैंको का 18 लाख करोड़ रूपया ही एनपीए हुआ। जबकि यूपीए 4 साल के शासन में 34 लाख करोड़ रूपया बैंको का फंसा। आज यूरिया के लिए किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ती है। आज यूरिका को नीम कोटिंग करके उसकी काला बाजारी पर रोक लगा दी गई है, आज किसानों को सर्व सुलभ है। आज प्रधानमंत्री जी ने इण्डिया और भारत के अन्तर को समाप्त करते हुए इण्डिया पोस्ट पेमंेट बैंक का पूरे देश में शुभारम्भ किया गया है। इसमें गांव, गरीब, किसान, मजदूर के घरों तक बैंक को भेज दिया गया है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आज मैं आपको 2019 का चुनाव जिताने की जिम्मेदारी दे रहा हूॅ। हम संकल्प ले कि हम मोदी जी का मस्तक झुकने नहीं दंेगे। साहू-राठौर-समाज अपनी पूरी ताकत से मोदी जी को एक बार पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाएगा। ऐसा मेरा विश्वास है। श्री मौर्य ने नारा देते हुए अपनी बात समाप्त की ‘‘विश्वास करो तुम मोदी पर यह नए युग का निर्माता है। ऐसा नेता धरती पर बस एक बार ही आता है।।
इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सांसद राज्यसभा राम नरायन साहू जी ने कहा कि तेली समाज का 99 प्रतिशत वोट हमेशा से ही पार्टी को मिलता रहा है और यह बहुत गर्व का विषय है कि प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी जी खुद पिछडे समाज से आते है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछडों के लिए पिछड़ावर्ग आयोग बनाकर पिछडे़ वर्ग को गौरवान्वित किया है।
इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजेश वर्मा जी ने कहा कि पिछडे़ वर्ग की महिलाओं में तेली समाज की महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में आज परचम लहराए हुए हैं। आज मोदी सरकार ने पूरे भारत वर्ष के 1 करोड़ 55 लाख पोस्ट अफिसों में बैंकिंग सेवाएं शुरू कर दी हैं। विरोधी दल चाहे जितना इक्ट्ठा होकर के गठबन्धन बना ले वह केवल ठग बन्धन ही रहेगा।
इसी कार्यक्रम में फिरोजाबाद की मेयर सुश्री नूतन राठौर जी ने कहा कि 2019 में आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को भारत का पुनः प्रधानमंत्री बनाने में यह समाज सबसे पहली पंक्ति में खड़ा मिलेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सहप्रभारी ब्रज बहादुर जी, बाबू राम निषाद, विधायक संगम लाल गुप्ता, कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह राठौर, रमेश चन्द्र साहू, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, डा. वीके साहू, सुनील गुप्ता, शिव गोविन्द साहू, प्रभात साहू, विनोद यादव, विनय पटेल, सुदर्शन कटियार, गनेश वर्मा, रामशंकर राजपूत, विजय गुप्ता, श्रीमती विजय लक्ष्मी साहू, अजय पाल राठौर, सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, शिव गोबिन्द राठौर, अर्चना साहू, उमा साहू, महेश चन्द्र साहू व जगदीश साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in