Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव को भाजपा का जबाव- डा. मनोज मिश्र

Posted on 02 September 2018 by admin

लखनऊ 02 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव के कथन पर चुटकी ली है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि सपा-बसपा ठगबन्धन से भाजपा को कोई बेचैनी नहीं है। कुछ प्रश्न जरूर उठ रहे है? भाजपा यह जानना चाह रही है कि सपा गेस्ट हाउस काण्ड पर बसपा से कब माफी मांगेगी? मायावती जी सपा को कब माफ करेंगी? प्रदेश में यह गठबन्धन बिल्कुल ठगबन्धन जैसा है।
डा. मिश्र ने कहा कि अखिलेश की स्वीकारोंक्ति कि उत्तर प्रदेश में दंगे नही हो रहे है, स्वागत योग्य है। सपा सरकार दंगों की सरकार थी। मुजफ्फरनगर का दंगा लगभग 2 महीनों तक चला था। हर तीसरे चैथे दिन प्रदेश में कहीं न कहीं दंगा सुनाई पड़ता था। भाजपा की योगी सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त किया है। भाजपा सरकार में लगभग डेढ साल में कोई दंगा नहीं हुआ। अखिलेश कारण कुछ भी बतायें पर उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है।
डा. मिश्र ने सपा के प्रमुख अखिलेश यादव को जबाब देते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव की चोट गहरी है। अबकी बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-5 बसपा-00 तथा काग्रेस 02 सीटों के लिए भी संघर्ष करेगी। बसपा को सीटांे के सन्दर्भ में फायदा या घाटा नही होगा।
डा. मिश्र ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव का प्रधानमंत्री बनने का सपना मंुगेरी लाल का सपना बन जायेगा। डा. मिश्र ने कहा कि अखिलेश अब मुख्यमंत्री भी नहीं बन पायेगें। प्रदेश की जनता सपा सरकार के कार्यकलाप अच्छी तरह से जानती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in