Categorized | लखनऊ.

सपा सरकार ने राष्ट्रद्रोहियों के मुकदमें वापस लेने की कोशिश की थी - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 01 September 2018 by admin

लखनऊ 01 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने एक दैनिक अखबार के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिये गये बयान के जबाव में कहा कि अखिलेश यादव सरकार ने निर्दोष नागरिकों पर 20 हजार मुकदमें दायर करके उनको अपराधी बना दिया था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन निर्पराध सामान्य नागरिकों के मुकदमें ही वापस लिये है और जिसका की आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधानसभा के अन्दर उल्लेख किया था। अखिलेश यादव का चरित्र हम सभी ने देखा है कि कैसे उन्होंने अपने सरकारी बंगले में तोड़फोड़ करके और वहां का सारा सामान उठाकर ले गये।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश सरकार ने उन दुर्दान्त आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमें वापस लेने की कोशिश की थी। जिन्होंने निर्दोष, निर्पराध नागरिकों की हत्याएं की थी और कचेहरी में बम विस्फोट करके राष्ट्रद्रोह का अपराध किया था। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद की गई जोरदार पैरवी से आतंकवादियों को कोर्ट द्वारा सजा दिलाया जा सका। जिन आतंकवादियों को छोड़ने के लिए अखिलेश यादव ने मुकदमें वापस करने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in