Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश

Posted on 01 September 2018 by admin

लखनऊ 01 सितम्बर 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने जैनमुनि तरूण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने पर गहरा दुख व्यक्त किया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि इस दुखद समाचार से भारतीय जनता पार्टी स्तब्ध है। मुनि तरूण सागर जी प्रेरणा के श्रोत, दया के सागर एवं करूणा के आगार थे। भारतीय संत समाज के लिए उनका निर्वाण एक शून्य का निर्माण कर गया है। उनके देवलोक गमन से समाज एवं देश की अपूर्णीय क्षति हुई है। डा. पाण्डेय ने कहा कि मैं मुनि महाराज जी के चरणों में अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूॅ तथा उनके असंख्य अनुयायियों के साथ भारतीय जनता पार्टी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in