Categorized | लखनऊ.

बाढ पीडितों की मदद हेतु भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी

Posted on 31 August 2018 by admin

461लखनऊ 31 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी ने आज केरल के बाढ पीडितों की मदद हेतु भारी मात्रा में राहत सामग्री भेजी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने केरल में बाढ पीड़ितों की रोज मर्रा की जरूरतों के सामान सहित अन्य खाद्य वस्तुओं से लदे 13 ट्रकों को प्रदेश मुख्यालय पर झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर डा. पाण्डेय ने कहा कि केरल में आई भयंकर बाढ़ से भारी संख्या में जानमाल की क्षति हुई है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन से आपदा ग्रस्त लोंगो की हर सम्भव मदद कर रहा है। पार्टी द्वारा केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एकत्र किये जाने वाली राहत सामग्री में समाज के विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता इस संकट की घडी में केरल के आपदा ग्रस्त लोंगो के साथ है।
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि केरल के नागरिक इस समय जल प्रलय का सामना कर रहे है। केरल के बाढ़ पीड़ितो की मदद हेतु पूरे प्रदेश से राहत सामग्री भेजने हेतु भाजपा कार्यकर्ता योजनापूर्वक जुटे हैं। उन्हांेने बताया कि गाजियाबाद में भी भारी मात्रा राहत सामग्री पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र की गई है। एकत्र राहत सामग्री शीघ्र ही केरल भेजने के लिए पार्टी कार्यकर्ता प्रबंधन में लगे हुए है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता समाज के विभिन वर्गो के सहयोग से केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्र कर भेजने के कार्य में जुटे है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी ने बताया कि इन राहत सामग्रियो में चादर, दरी, चावल, दाल, नमक, चीनी, रिफाइन्ड, रस, बिस्कुट, दालमोट, नमकीन, चप्पल, बच्चों की नया पैंट शर्ट, लेडीज सूट विभिन्न कपडें सहित रोजमर्रा की जरूरत के अन्य सामान के अतिरिक्त 3 लाख रूपये का चेक केरल सरकार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजा गया, जबकि 2 लाख का चेक कल भेजा जायेगा।
पार्टी द्वारा राहत सामग्री एकत्रीकरण के कार्य हेतु आपदीय राहत एवं सेवा विभाग के प्रदेश संयोजक मणिकान्त जैन के साथ अवध, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र में अशोक पाण्डेय, काशी, गोरखपुर व कानपुर आनंद पाण्डेय समन्वय का कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख तरूण कांत त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोबिन्द पाण्डेय, मुख्यालय सहप्रभारी अतुल अवस्थी, रजनीश गुप्ता, आनन्द राज्यपाल, धर्मेन्द्र सिंह, सुनील नारंग, देवेन्द्र, नीरज जौहर, अनुराग, राहुल, विकास अग्रवाल, चंदन सिंह, रविन्द्र शुक्ल, अनिल कुमार और अनिल मिश्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in