Categorized | लखनऊ.

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रबंध किए भाजपा सरकार ने - डा. चन्द्रमोहन

Posted on 31 August 2018 by admin

लखनऊ 31 अगस्त 2018, प्रदेश में बाढ़ की विनानलीला को रोकने के लिए माननीय मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी अदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व प्रबंध किए हैं। प्रदेश सरकार ने अप्रैल माह से ही इस प्राकृतिक विभीषिका ने निपटने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को मिलने वाली मदद की निगरानी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे बिना देर किए नाव की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। खेतों और फसलों के नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा राशि देने का भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशील है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर सरकारी कैंपों में शरण लेनी पड़ती है। पिछली सपा और बसपा सरकारों के दौरान राहत सामग्री वितरण में जमकर भ्रष्टाचार होने से बाढ़ पीड़ितों के हालात और भी बदतर हो जाते थे। वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार एक संवेदनशील सरकार है। इसमें भ्रष्टाचार के लिए जरा भी स्थान नहीं है। इसी ध्येय को लेकर चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली राहत सामग्री में किसी भी भ्रष्टाचार की आशंका को न केवल दूर किया बल्कि स्वयं राहत कार्य की निगरानी कर यह तय किया कि पीड़ितों को न्यूनतम कठिनाईयों का सामना करना पड़े।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही यूपी पुलिस ने नदी के बढ़ते जलस्तर से जनता को सतर्क करने की अनूठी पहल शुरू की है ताकि समय से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पशुओं के लिए अलग से पशु कैंप की भी व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से ऐसी कार्ययोजना तैयार करने को कहा है जिससे आने वाले दिनों में बाढ़ का प्रकोप काफी कम किया जा सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in