Categorized | लखनऊ.

राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बांगरमऊ, उन्नाव के भवन निर्माण हेतु 91.89 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति

Posted on 30 August 2018 by admin

लखनऊ: 30 अगस्त, 2018
प्रदेश सरकार ने राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बांगरमऊ, उन्नाव के भवन निर्माण को पूर्ण कराये जाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष हेतु 91.89 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिये गये हैं। यह जानकारी आज यहां विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री चन्द्र विजय सिंह ने दी है।
जारी शासनादेश में कहा गया है कि विद्यालय भवन निर्माण के कार्यों का सम्यक परीक्षण, नियमों का अनुपालन एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। प्रायोजना का निर्माण कार्य कराये जाने में मानचित्रों को आवश्यकतानुरूप विभाग द्वारा स्थानीय विकस प्राधिकरण/सक्षम लोकल अथारिटी से स्वीकृत करा कर नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक आपत्तियां एवं पर्यावर्णीय क्लियरेंस प्राप्त करके किया जायेगा। कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक, उन्नाव की होगी तथा वे यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्य निर्धारित समय सीमा अवधि में ही पूर्ण हो जाए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in