Categorized | लखनऊ.

परीक्षण के उपरान्त यथोचित कार्यवाही की जायेगी

Posted on 30 August 2018 by admin

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ज्ञापन के माध्यम से अवगत करायी गयी समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए परीक्षण कराया जायेगा परीक्षण के उपरान्त यथोचित कार्यवाही की जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि सरकार छात्रों से जुडी समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार की मंशा है कि सभी छात्र उचित वातावरण में शिक्षा गृहण करते हुए देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकंे, इस लिए राज्य सरकार ने अपने लगभग डेढ वर्ष के कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए ठोस कदम उठाये है।
श्री शास्त्री ने आज जी0पी0ओं0 के निकट स्थित गाॅंधी प्रतिमा के पास छात्रों द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन को प्राप्त करते हुए अपने उदगार व्यक्त कर रहे थे। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों से सम्बधित छात्रवृति, शेाधवृत्रि सहित अन्य समस्याओं के बारे में सकारात्मक कदम उठाये जायेगें।
इस अवसर पर श्री राहुल बाल्मीकि आदि द्वारा मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन मंत्री श्री रमापति शास्त्री जी को सौपा गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in