Categorized | लखनऊ.

राहत सामग्री से भरे हुए ट्रक कल केरल के लिए रवाना किये जायेंगे

Posted on 30 August 2018 by admin

लखनऊ 30 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कल पार्टी के राज्य मुख्यालय से केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री अपराहन 3.30 बजे रवाना करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य वस्तुओं चावल, चीनी, नमक, दाल, तेल, कपड़े, दवाईयां, बिस्कुट व पानी की बोतलों सहित अन्य रोजमर्रा की जरूरतों का सामान एकत्र किया है।
उन्होंने बताया कि राहत सामग्री से भरे हुए ट्रक कल केरल के लिए रवाना किये जायेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों से राहत सामग्री एकत्र कर उसे केरल भेजने के लिए अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष गोविन्द पाण्डेय, आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग के प्रदेश सह संयोजक अशोक पाण्डेय, सह संयोजक आनंद पाण्डेय, रजनीश गुप्ता व धर्मेन्द्र सिंह क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी संगठन के लोगों से समन्वय स्थापित कर राहत सामग्री केरल भेजने के लिए योजनापूर्वक कार्य कर रहे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in