Categorized | लखनऊ.

पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए नये द्वार खोले है

Posted on 30 August 2018 by admin

लखनऊ 30 अगस्त 2018, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश व प्रदेश में अन्य पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में पूर्व में सत्ता में रही गैर भाजपा सरकारों ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए तो किया लेकिन उनके हितों की हमेशा उपेक्षा की गई। श्री मौर्य आज स्थानीय विश्वसरैया सभागार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि बैठक में आये प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी लोकसभा चुनावों में माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचण्ड बहुमत प्रदान करने हेतु अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट होने का आहवहन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाये जाने का मार्ग प्रशस्त करके अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए नये द्वार खोले है।
उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में अर्कवंशी खडग वंशी और खंगार जाति का वीरता पूर्ण इतिहास है। देश के लिए मर मिटने वाला यह समाज हमेशा राष्ट्रवादी विचार धारा के साथ खड़े हो कर राष्ट्रहित में समर्पित रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि भारत को विश्व मेें एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित कर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए मा0 नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए सम्पूर्ण पिछड़े वर्ग के लोगों को एक जुट होकर काम करना होगा। 2014 के लोकसभा चुनावों देश का नेतृत्व मा0 नरेन्द्र मोदी जी के हाथों में सौंपने के लिए सम्पूर्ण पिछड़े वर्ग के लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।
श्री मौर्य ने कहा कि यूरिया के लिए पिछली सरकारों में लाठी-डंडे खाने पड़ते थे लेकिन आज भाजपा की सरकार आने के बाद नीम कोटेड यूरिया के माध्यम से ब्लैक सिस्टम को समाप्त कर सीधे किसानों के पास पहुंच रही है। भाजपा की सरकार आने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। पिछली सरकारो में बिजली के कनेक्शन के लिए बिजली घरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद सौभाग्य योजना के अन्तर्गत बीपीएल कार्ड धारकों की मुफ्त बिजली कनेक्शन दिये गये।
सामाजिक प्रतिनिधि बैठक को अध्यक्ष पिछड़ा वित्त निगम श्री बाबू राम निषाद, ब्रज बहादुर जी, अध्यक्ष समाज कल्याण निर्माण निगम श्री बीएल वर्मा, विधायक महेन्द्र सिंह खडगवंशी, ओमवीर सिंह खडगवंशी, उत्तम सिंह अर्कवंशी, चन्द्रपाल सिंह खडगवंशी, सुनील सिंह अर्कवंशी, राम स्वरूप सिंह पूर्व विधान परिषद, सामाजिक प्रतिनिधि बैठक की अध्यक्षता डा0 जीवन सिंह अर्कवंशी ने किया तथा संचालन चिरंजीव चैरसिया प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in