Categorized | लखनऊ.

सिन्धी अकादमी की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न

Posted on 29 August 2018 by admin

कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये
लखनऊ: 29 अगस्त, 2018
उत्तर प्रदेश सिन्धी अकादमी की साधारण सभा की बैठक कल दिनाॅक 28 अगस्त, 2018 को यहां सिन्धी अकादमी कार्यालय में सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता अकादमी के उपाध्यक्ष, श्री नानक चन्द्र लखमानी ने की।
बैठक में प्रदेश में रहने वाले सिन्धी समाज की बेहतरी के लिए कई बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ तथा पूर्व में जारी एजेण्डा के सभी बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने सिन्धी पुस्तकों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिये जाने, सिन्धी समाज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करने तथा सिन्धी समाज द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र-पत्रिकाओं को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि दिये जाने पर बल दिया। सदस्यांे द्वारा सिन्धी भाषीय कार्यक्रम कराये जाने हेतु उपलब्ध कराये गये विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
उपाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से पूर्व में जारी एजेण्डा के सभी बिन्दुओं की समीक्षा कर उन्हें लागू करने एवं विसंगतियों को दूर करने के लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिये, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे सिन्धी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की सिन्धी पुस्तकें क्रय की जाये जिसकी धनराशि 1.00 लाख रूपये से बढ़ाकर 2.00 लाख रूपये किये जाने पर स्वीकृति हुयी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सिन्धी विषय से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के एक-एक छात्रों को 11,000 हजार रूपये से बढ़ाकर 15,000 रूपये किया गया। सिन्धी पत्र-पत्रिकओं एवं अखबारों को 10,000 रूपये के स्थान पर प्रति पत्रिका/अखबार के लिए सहायता अनुदान राशि बढ़ाकर 30,000 रूपये की गयी। उत्तर प्रदेश के वे छात्र जो सिंधी विषय से भारतीय सिविल परीक्षा अन्तिम रूप से उत्तीर्ण करते हैं उन छात्रों को प्रोत्साहन/सम्मान हेतु 51,000 रूपये दिये जाने की सहमति प्रदान की गयी।
बैठक मे पदेन सरकारी सदस्यों में श्री शिशिर, निदेशक, संस्कृति विभाग एवं उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, श्री मदन राजा मौर्य, संयुक्त निदेशक, वित्त विभाग तथा श्री जे0के0 वर्मा, के साथ ही गैर सरकारी सदस्य श्री भजन लाल क्षेत्रपाल, श्री नरेश बजाज, श्री ज्ञान प्रकाश टेकचन्दानी, श्री विजय कुमार पुर्सवानी, श्री लालू गंगवानी, श्री हेमन्त भोजवानी, श्री लीलाराम सचदेवा तथा अकादमी निदेशक श्री हरि बख्श सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in