Categorized | Latest news, गोंडा

मुख्यमंत्री ने जनपद गोण्डा का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया

Posted on 24 August 2018 by admin

बाढ़ पीड़ितों का हालचाल पूछा और राहत सामग्री बांटी

press-252केन्द्र व प्रदेश की सरकारें किसी भी आपदा से प्रभावित
होने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध: मुख्यमंत्री

बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है

राज्य सरकार द्वारा आपदाग्रस्त लोगों के लिए हर
सम्भव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के प्रबन्ध किये गये

बचाव व राहत कार्यों में कोताही कतई न हो
तथा पीड़ितों को हर सम्भव मदद मुहैया करायी जाए

लखनऊ: 24 अगस्त, 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोण्डा की तहसील करनैलगंज अन्तर्गत एल्गिन-चरसड़ी बंधे का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाल्हापुर राहत केन्द्र पर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर प्रभावितों का हालचाल पूछा और बाढ़ पीड़ितों को स्वयं राहत सामग्री बांटी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र करनैलगंज में एक महीने के अन्दर मुख्यमंत्री जी ने दोबारा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया। राहत कैम्प में कुल 35 बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री प्रदान की गई। press-1-11
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकारें किसी भी आपदा से प्रभावित होने वाले लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हंै। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक बाढ़ प्रभावित को राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक मदद उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदाग्रस्त लोगों के लिए हर सम्भव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के लिए प्रबन्ध किये गये हैं। उन्होने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ बचाव व राहत कार्यों में कोताही कतई न हो तथा पीड़ितों को हर सम्भव मदद मुहैया करायी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राहत शिविरों में विस्थापितों को हर प्रकार की राहत सामग्रियां दी जाए। इसके साथ ही राहत कैम्पों में जीवनरक्षक दवाओं के साथ अन्य आवश्यक दवाओं, भोजन, पेयजल, जानवरों के लिए चारा इत्यादि की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों द्वारा राहत कार्य में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि वे सब मिलकर आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में और अधिक सहयोग करें। एल्गिन-चरसड़ी अस्थाई बांध के कटने पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस समस्या से स्थाई निजात मिलेगी।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in