Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 सरकार की ओर से केरल राज्य के बाढ़ प्रभावितों के सहायतार्थ राहत सामग्री से भरे 25 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 22 August 2018 by admin

राहत सामग्री भारतीय वायु सेना के
वायुयान से लखनऊ से त्रिवेन्द्रम भेजी जाएगी

केरल के बाढ़ प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए
मुख्यमंत्री राहत कोष से 15 करोड़ रु0 पूर्व में प्रेषित किए जा चुके हैं

press-43लखनऊ: 22 अगस्त, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से केरल राज्य के बाढ़ प्रभावितों के सहायतार्थ प्रथम चरण में राहत सामग्री से भरे 25 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। इस आपदा के प्रभावितों को राहत पहुंचाने में विभिन्न संगठनों के सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर केरल के बाढ़ पीड़ितों को प्रेषित करने के लिए लगभग 60 मीट्रिक टन राहत/खाद्य सामग्री काॅरपोरेट संस्थानों, व्यापार मण्डल, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा निजी उपक्रमों के साथ समन्वय कर एकत्र की गई है। इसमें मुख्य रूप से बिस्कुट, ड्राई फ्रूट, रस्क, फ्रूट जूस, ओ0आर0एस0 पैकेट, पानी की बोतलें, मोमबत्ती, नमकीन, मिल्क पाउडर तथा चिप्स आदि सामान हैं। इसके साथ ही, दवाइयां, चटाई एवं साड़ी भी इसमें शामिल हैं।
यह राहत सामग्री लखनऊ से भारतीय वायु सेना के वायुयान आई0एल0-76 से त्रिवेन्द्रम भेजी जा रही है। इस राहत सामग्री को भेजने में प्रमुख रूप से किनले ग्रुप, लखनऊ व्यापार मण्डल, एमरून फूड्स लि0 बाराबंकी, वृंदावन बाॅटलर्स बाराबंकी, बिरला सीमेंट रायबरेली, इंडीग्रो फूड्स, फेयर एक्सपोर्ट (लुलु ग्रुप), अमौसी इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, इण्डिया पेस्टिसाइड, सिविल डिफेंस तथा आई0आई0ए0 का योगदान रहा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा केरल राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 15 करोड़ रुपए की धनराशि पूर्व में प्रेषित की जा चुकी है।
इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 महेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व सुश्री रेणुका कुमार सहित शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in