Categorized | लखनऊ, समाज

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए योगदान विषय पर गोष्ठी 28मई को

Posted on 22 March 2010 by admin

लखनऊ  -  कांग्रेस के 125 वर्ष को भव्य तरीके से मनाने के लिए गठित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तैयारी समिति की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 28मई को लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का धर्मनिरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए योगदान विषय पर एक विशाल विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मन्त्री श्री अम्मार रिजवी होंगे। गौरतलब है कि आजादी के आन्दोलन के दौरान 28मई1920 को अंग्रेजों द्वारा प्रकाशित की गई हंटर कमेटी की रिपोर्ट के विरोध में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी ने पूरे भारत में विशाल विरोध प्रदर्शन किया था।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त विशाल विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी सहित अनेक प्रमुख बुद्धिजीवियों एवं राजनेताओं को आमन्त्रित किया जा रहा है। उ0प्र0 महिला कांग्रेस इस वर्ष गांवों में पदयात्रा करेगी और महिला कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान चलायेगी। इसके साथ ही आजादी के आन्दोलन में एवं कांग्रेस में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला नेताओं की जयन्ती को भव्य पैमाने पर मनायेगी। अगस्त क्रान्ति की याद में 9अगस्त से 12अगस्त के बीच वर्तमान व्यवस्था को बदलने में युवाओं के योगदान विषय पर एन.एस.यू.आई.विचार गोष्ठियां एवं सभाएं करेगी।

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि इस 125वें स्थापना वर्ष के कार्यक्रमों के प्रचार के लिए एक प्रचार समिति बनायी गई है जिसमें डा. अम्मार रिजवी, रामकृष्ण पूर्व आईएएस एवं कर्नल माथुर सदस्य होंगे। इसके साथ ही एक दस्तावेज बनाने हेतु एक समिति का गठन किया गया है जिसके संयोजक अरूप चक्रवर्ती होंगे एवं डा. सुलेमान रिजवी और डा. रंजना कक्कड़ इसके सदस्य होंगे।

बैठक में कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी, डा. अम्मार रिजवी, विधायक श्री प्रदीप माथुर, कंाग्रेस विधान परिषद दल के नेता नसीब पठान, राजेश मिश्रा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव, रामकृष्ण पूर्व आईएएस, प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीरा सिंह, संगमलाल शिल्पकार, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, सेवादल के जाकिर हुसैन आदि वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in