Categorized | लखनऊ.

लोक कल्याण मित्रों की तैनाती का फैसला सराहनीय, जन-जन तक पहुंचेंगी योजनाओं की जानकारी - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 07 August 2018 by admin

लखनऊ 07 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से गरीबों, वंचितों, पिछड़ो और दलितों की मदद और उनके विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने लोक कल्याण मित्रों की तैनाती का सराहनीय फैसला लिया है। ये लोक कल्याण मित्र प्रदेश के सभी ब्लाकों पर तैनात किये जायेंगे और आम लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही साथ इन योजनाओं का लाभ लेने में आम लोगों की पूरी मदद भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, वंचितों को लेकर संवेदनशील है और चाहती है कि सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे ताकि प्रदेश के विकास के साथ ही साथ समाज के हर हिस्से की भी तरक्की हो सके। यह तभी हो पायेगा जब जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। इस दिशा में लोक कल्याण मित्रों की तैनाती एक अहम कदम है और इसके लिए मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी कैबिनेट बधाई की पात्र है।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश की श्री योगी आदित्यनाथ जी सरकार जनकल्याण की ढेरों योजनाएं लेकर आयी है और इसका मकसद खासतौर पर पिछड़ो, दलितों, वंचितों और गरीबों की मदद करने का है। लेकिन कई क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव के चलते बहुत से लोग योजनाओं का लाभ पूरी तरह नहीं ले पाये। ऐसे में प्रदेश सरकार ने कैबिनेट के जरिए लोक कल्याण मित्रों की तैनाती करने का शानदार फैसला लिया है।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि लोक कल्याण मित्रों की तैनाती 2 वर्ष के लिए की जायेगी। इन्हें प्रदेश के हर ब्लाक पर तैनात किया जायेगा। लोक कल्याण मित्र सरकारी योजनाओं के मुताबिक जरूरतमंद लोगों की न सिर्फ पहचान करेंगे, बल्कि उनके लिए आयी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। इतना ही नहीं इन योजनाओं को पाने के लिए लोक कल्याण मित्र पात्र लोगों को आवेदन कराने में भी और योजनाओं का लाभ उठाने में भी उनकी मदद करेंगे। सरकार वक्त-वक्त पर इन लोक कल्याण मित्रों से योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेगी। इससे हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं लाभ मिल पायेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in