Categorized | राज्य

राम मनोहर लोहिया के जन्मशताब्दी समारोह के साथ समाजवादी साइकिल यात्रा का समापन 23 मार्च को

Posted on 22 March 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी साइकिल यात्रा का समापन 23 मार्च,2010 को समाजवादी आन्दोलन के महान विचारक डा0 राम मनोहर लोहिया के जन्मशताब्दी समारोह के साथ होगा। इस दिन प्रदेश भर में साइकिल यात्री जिला मुख्यालयों पर सम्मेलन में एकत्र होगें। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  मुलायम सिंह यादव लोहिया पार्क, गोमतीनगर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होगें। डा0 लोहिया शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि  मुलायम सिंह यादव 23 मार्च,2010 को पूर्वान्ह 10-00 बजे पहले लोहिया ट्रस्ट, 1, विक्रमादित्य मार्ग स्थित भवन में स्थापित डा0 साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 23 मार्च, 2010 को पूर्वान्ह 10-00 बजे से लोहिया विधि विश्वविद्यालय, आशियाना, लखनऊ से लोहिया पार्क, गोमतीनगर तक डा0 लोहिया की स्मृति के सम्मान में और प्रदेशव्यापी समाजवादी साइकिल यात्रा के समापन में स्वयं 15 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेगें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रसीद मसूद, मुजफ्फरनगर में और  बृजभूषण तिवारी, कानपुर में राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव इटावा में और  मोहन सिंह नई दिल्ली में समापन समारोह में भाग लेगें। नेता विरोधी दल  शिवपाल सिंह यादव कल मैनपुरी में साइकिल यात्रियों के सम्मेलन को सम्बोधित करेगें।

समाजवादी जनजागरण साइकिल यात्राएं एक पखवाड़े तक प्रदेश के गांव-गांव  तक सफलतापूर्वक चली। इसमें लाखों साइकिल यात्रियों ने हिस्सा लिया। समाजवादी पार्टी से जुडी महिलाओं और बुजुर्ग पदाधिकारियों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इतने व्यापक पैमाने पर जन अभियान का यह कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा। स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कन्नौज, औरैया और सुल्तानपुर में साइकिल चलाई तो जगह-जगह एकत्रित जनसमूह ने उनका भव्य स्वागत किया। साइकिल यात्रियों ने जनता को बताया कि दलितों की बेटी किस तरह दौलत की महारानी बन गई है। प्रदेश और केन्द्र की मिलीभगत से बढ़ी मंहगाई से लोग त्रस्त है। गरीबी हटाने के बजाए गरीबों को ही सरकारी उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। भ्रष्टाचार और सत्ता का दुरूपयोग चरम पर है। इस व्यवस्था को बदलना जरूरी है।

स्मरणीय है,समाजवादी पार्टी ने बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार, कुशासन और महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा-कांग्रेस की दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक विरोधी साजिश के विरोध में 8 मार्च,2010 से प्रदेश भर में साइकिल यात्राएं शुरू की थी। इन यात्राओं का समापन 23 मार्च,2010 को जनपदो में जिला मुख्यालयों पर सम्मेलनों के साथ होगा। राजधानी में इस अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in