Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ

Posted on 04 August 2018 by admin

अस्सी फीसदी जनपद अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने निष्कासित महामंत्री की घोषणा को नकारा
लखनऊ,04 अगस्त। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की एकता सदन लखनऊ में प्रांतीय बैठक हुई। बैठक मंें संध के चुनाव एवं आगामी आन्दोलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश के 53 जिला अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने संघ के चुनाव को लेकर निष्कासित महामंत्री द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम को नकाराते हुए प्रदेश अध्यक्ष और वृहद कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित जनवरी 2019 के अधिवेशन पर अपनी मुहर लगाई है। मांगे ना पूरी होने पर एक लाख सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त है। बैठक में कहा गया कि 2 जुलाई के धरना के बाद मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन से हुई वार्ता के बाद मांगों का निराकरण ना होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। बैठक में कहा गया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगा। जिला मुख्यालय के बाद प्रदेश मुख्यालय पर आंदोलन होगा।
आम सभा की बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने निर्णय लिया कि बाइलॉज के अनुसार संवैधानिक रूप से 2 वर्ष पूरा होने पर जनवरी 2019 में चुनाव होगा। प्रांतीय चुनाव में पूरे प्रदेश का कोई भी सफाई कर्मचारी प्रतिभाग कर सकता है। आम सभा की बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी 2019 से पूर्व यदि प्रदेशसंघ का कोई चुनाव होता है तो वह मान्य नहीं होगा।बैठक में बाइलाइज के अनुसार अधिकार क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा गया कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होगा। बैठक में अध्यक्षता क्रांतीसिंह प्रदेश अध्यक्ष, श्री राजू धानुक कार्यवाहक प्रांतीय महामंत्री, श्री बसंत लाल गौतम प्रदेश कोषाध्यक्ष, श्रीमती रागिनी सिंह महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक, रामदरश यादव जी प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डी डी चैहान जी प्रदेश उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मौर्य प्रदेश प्रवक्ता, शिव प्रकाश यादव गोपाल शरण सिंह राघवेंद्र तिवारी प्रमोद प्रजापति रोशन लाल रोशन लाल गोपाल सिंह व 53 जनपद के जनपद अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in