Categorized | लखनऊ.

दीनदयाल उपाध्याय जी को अपनी श्रद्धाजंलि देंगे

Posted on 04 August 2018 by admin

लखनऊ 04 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने वाले भारत के यशस्वी आर्थिक चिंतक रहे पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के नाम पर मुगलसराय जंक्शन का नाम पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने पर न सिर्फ चंदौली या पूर्वांचल या उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लोगों के मन में उत्साह का वातावरण है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि कल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में बाकले ग्राउण्ड पर होने वाली जनसभा में बड़ी संख्या में आमजन सम्मलित होकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी को अपनी श्रद्धाजंलि देंगे।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी महान चिंतक थे जिन्होंने अन्त्योदय का दर्शन दिया। पं0 दीनदयाल जी ने सम्पूर्ण जीवन की रचनात्मक दृष्टि पर विचार किया। उन्होंने विदेशी विचारों को सार्वलौकिक नहीं माना। उनका मानना था भारतीय संस्कृति में एकात्म मानव दर्शन है। पं0 दीनदयाल जी ने अपने चिन्तन में आम मानव से जुड़ी जिन चिंताओं और समाधानों को समझाने का प्रयास किया था, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उन्हीं बातों को ध्यान में रखकर सरकार की नीतियों का निर्माण आमजन के कल्याण के लिए किया जा रहा है।
प्रदेश भााजपा अध्यक्ष ने मुगलसराय स्टेशन का नाम बदलकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से समाज के सभी वर्ग के लोग सरकार के इस फैसले का पूरे उत्साह के स्वागत कर रहे है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in