Categorized | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम

Posted on 04 August 2018 by admin

लखनऊ 04 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी दिनांक 05 अगस्त को 12 बजे रैली स्थल पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (बाकले ग्राउण्ड) पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन नामकरण के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम एवं विशाल जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह जी के साथ सहभागिता करेंगे तथा सायं वाराणसी से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दिनांक 06 अगस्त को नई दिल्ली में रहेंगे।

—————————————————

लखनऊ 04 अगस्त 2018, केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल जी 5 अगस्त को रेलवे कालोनी मैदान मुगलसराय पहुंचेंगे। वहां मुगलसराय जंक्शन का नामान्तरण पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के नामान्तरण समारोह में भाग लेंगे। तथा वहां पर विभिन्न विकास कार्यो का उदघाटन करेंगे।
दोपहर 02.15 से 03.15 वाकले ग्राउण्ड, मुगलसराय में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ वाया सुल्तानपुर रेल गाड़ी तथा पूर्णतया महिलाओं तथा संचालित माल गाड़ी को झण्डा दिखाकर रवाना करेंगे। पं0 दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल चैराहे का शिलान्यास करेंगे। तथा सायं 03.10 पर वाराणसी तथा 04.35 बजे दिल्ली के प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in