Categorized | लखनऊ.

घुसपैठियों को लेकर सतर्क है सरकार, अब तक 270 अवैध नागरिक हुए डीपोर्ट तो वहीं 75 को भेजा गया जेल - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 03 August 2018 by admin

लखनऊ 03 अगस्त 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश की आतंरिक सुरक्षा को लेकर उप्र सरकार सतर्क है और दूसरे देशों से आने वाले घुसपैठियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में उप्र में रह रहे 270 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश डीपोर्ट किया जा चुका है तो वहीं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 75 घुसपैठियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। देश और प्रदेश की सुरक्षा व हमारे नागरिक हमारी प्राथमिकता है और इसीलिए उप्र की सरकार ने भी प्रदेश में छुपकर रह रहे अवैध घुसपैठियों की पहचान करने और उनकी धर पकड़ करने का अभियान चला रखा हैं।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों की तुष्टीकरण की नीति और लापरवाही के चलते उप्र में भी तमाम घुसपैठियों ने अपना ठिकाना बना लिया। इनमें बड़ी संख्या बांग्लादेशी नागरिकों की है जो किसी तरह छुपकर भारत में प्रवेश कर गये और प्रदेश के भी अलग-अलग हिस्सों में छुपकर रह रहते आए हैं। इनमें से तमाम ने तो पिछली सरकारों में बीपीएल कार्ड से लेकर पहचान कार्ड और आधार कार्ड तक बनवा लिये थे। सपा-बसपा की सरकारें यह हकीकत जानते हुए भी खामोश रही और इसका नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेशी घुसपैठिये अपराध की घटनाएं भी अंजाम देते रहे। कुछ समय पूर्व ही लखनऊ और प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों हुई अपराधिक घटनाओं में इस बात के प्रमाण भी मिले थे।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्य नाथ जी की सरकार ने पहले ही दिन से इन घुसपैठियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और पुलिस को निर्देश दिए गये है कि वह अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। इस काम में खुफिया ऐजेन्सियों की भी मदद ली जा रही है। अवैध घुसपैठियों की पहचान करने के साथ ही साथ उन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गये हैं जिन्होंने अवैध नागरिकों का पहचान पत्र, वोटर कार्ड, राशनकार्ड और आधार कार्ड बनाने में मदद की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अवैध घुसपैठियों को पकड़ने के बाद दूतावास के जरिए नागरिकों को वापस उनके देश भिजवा रही है, साथ ही साथ अवैध गतिविधियों में लिप्त घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in