Categorized | लखनऊ.

अखिलेश यादव के विकास का टोटी माॅडल फेल - मनीष शुक्ला

Posted on 02 August 2018 by admin

लखनऊ 02 अगस्त 2018, अखिलेश यादव के आवास में हुई तोड़फोड़ पर आयी जांच कमेटी की रिपोर्ट पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि जो हाल मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटते समय प्रदेश का किया था, वही हाल बंगले का किया है। बंगले की बदहाली के जो विडियो व फोटो वायरल हुये थे उसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट कर रही है।
श्री शुक्ला ने कहा कि बंगले की तोड़फोड़ न केवल जनता की गाढ़ी कमाई का अपमान है बल्कि मा0 न्यायायल की अवमानना भी है। समाजवाद की बात करने वाले सपा के लोग जबाब दे कि क्या इसी समाजवाद की कल्पना लोहिया जी ने की थी ? क्या जनधन के दुरूपयोग के लिए अखिलेश यादव माफी मांगेगे ? अपने पत्रकार वार्ता में जो टोटी उन्होंने दिखायी थी क्या अब वापस करेंगे ?
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि जनता अखिलेश यादव से रहस्य का उत्तर चाहती है कि टाइल्स के नीचे क्या था ? दिवारों के पीछे क्या था ? क्या कारण था कि पहले बंगले को सजाने में जनधन का दुरूपयोग किया फिर जाते-जाते तोड़फोड़ कर बद्हाल किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in