Categorized | लखनऊ.

भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के रास्ते पर काम कर रही है

Posted on 31 July 2018 by admin

लखनऊ 31 जुलाई 2018, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने आज कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार गांव, गरीब, किसान और नौजवान के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कार्यो से आमजन में पार्टी की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है।
श्री शास्त्री ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जन सहयोग केन्द्र में आज आमजन की समस्याएं को सुनने के बाद वहां मौजूद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने सपा-बसपा के संभावित गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे जितने दल हमारे खिलाफ गठबंधन कर ले, भाजपा को शिकस्त नहीं दे पायेंगे। भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के रास्ते पर काम कर रही है।
जन सहयोग केन्द्र पर श्री शास्त्री के साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी व प्रदेश मंत्री वाई.पी. सिंह ने भी आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण के लिए आवश्यक पहल की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in